cm dhami

मॉर्निंग वॉक पर निकले सीएम धामी ने जवानों से की बातचीत, अधिकारियों संग ली योगा क्लास

428 0
देहारादून। लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी के अंतिम दिन की शुरूआत योगा शिविर से हुई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) की उपस्थिति में मुख्य सचिव एसएस संधू (SS Sandhu) व तमाम वरिष्ठ अधिकारियों ने योग किया। अकादमी के कालिंदी ग्राउंड में योग शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर योग प्रशिक्षकों के द्वारा सभी को योग के विभिन्न आसन कराए गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  सहित अधिकारियों ने योग के आसनों का अभ्यास किया।
आईटीबीपी जवान से बातचीत करते सीएम धामी।

योगा क्लास से पहले गुरुवार को मॉर्निंग वॉक पर निकले सीएम धामी का अंदाज खूब छाया। मसूरी लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी में चल रहे चिंतन शिविर से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अकादमी परिसर के अंदर ही मॉर्निंग वॉक की।

सीएम पुष्कर सिंह धामी
इस दौरान वह अकादमी के गेट तक गए और यहां सुरक्षा में तैनात आईटीबीपी के जवानों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी। इस दौरान रास्ते में मिले लोगों का वह अभिवादन स्वीकार करते रहे। इसके बाद मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने अकादमी परिसर में भी राउंड लगाया और यहां स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा के पास पहुंचकर नमन किया।
लोगों से बातचीत करते सीएम।

इससे पहले बुधवार को भी मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में चल रहे चिंतन शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  अचानक पहुंच गए। सीएम ने सरदार पटेल भवन सभागार में सबसे पीछे की कुर्सी पर बैठकर अधिकारियों के विचारों को सुना।

Related Post

CM Vishnu Sai

रामलला दर्शन योजना की ट्रेन को सीएम साय ने किया रवाना, जय श्री राम के नारों से गूंज उठा रेलवे स्टेशन

Posted by - February 14, 2024 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ के राम भक्तों को रामलला (Ramlalla) के दर्शन कराने के लिए रायपुर से अयोध्या के लिए आस्था स्पेशल…

यूजीसी ने जारी की सुरक्षा संबंधी गाइडलाइन, फिर से खुलेंगे विश्वविद्यालय

Posted by - November 6, 2020 0
राष्ट्रीय डेस्क.   विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने गुरूवार को विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को फिर से खोलने के लिए सुरक्षा संबंधी…
CM Dhami

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हरियाणा कर रहा नए कीर्तिमान स्थापित: पुष्कर धामी

Posted by - September 29, 2024 0
चंडीगढ़। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने रविवार को धारूहेड़ा, रेवाड़ी में भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह यादव…
Anand Bardhan

मुख्य सचिव ने किया एन.आई.सी. उत्तराखण्ड की त्रैमासिक न्यूज़लेटर ‘द डिजिटल थ्रेड‘ का विमोचन

Posted by - October 10, 2025 0
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) ने एन.आई.सी. उत्तराखण्ड की प्रथम त्रैमासिक न्यूज़लेटर ‘द डिजिटल थ्रेड‘ का विमोचन किया। इस…