CM Dhami

सीएम धामी ने मानसखण्ड झांकी का किया निरीक्षण

401 0

देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने बुधवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय रंगशाला पर गणतंत्र दिवस-2023 (Republic Day-2023) परेड के लिये उत्तराखण्ड राज्य की चयनित “मानसखण्ड” की झांकी का निरीक्षण किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उच्चकोटि झांकी निर्माण करने के निर्देश देते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस परेड में उत्तराखंड की संस्कृति और कला की झलक देखने को मिले।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने झांकी में शामिल उत्तराखण्ड के कलाकारों को कर्तव्य पथ पर प्रदर्शित की जाने वाली उत्तराखण्ड की कला एवं संस्कृति के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दीं।

गणतंत्र दिवस परेड में इस वर्ष उत्तराखण्ड की झांकी में मानसखण्ड के अंतर्गत जागेश्वर धाम,कार्बेट नेशनल पार्क और उत्तराखण्ड की प्रसिद्ध एपण आर्ट को दिखाया जा रहा है।

जोशीमठ की यथास्थिति से उत्तराखंड के सीएम धामी ने शाह को कराया अवगत

मानसखण्ड का उल्लेख स्कन्द पुराण में वर्तमान कुमांऊ क्षेत्र से है। राज्य सरकार गढ़वाल मण्डल में होने वाली चारधाम यात्रा की भांति मानसखण्ड मंदिर माला मिशन के रूप में कुमाऊं क्षेत्र के पौराणिक मंदिरों का चिह्नीकरण करते हुए इनमें आवश्यकतानुसार अवस्थापना सुविधाएं विकसित कर रही है। इससे देशी विदेशी पर्यटकों को क्षेत्र की समृद्ध पौराणिक एवं सांस्कृतिक विरासत से परिचित भी कराया जा सकेगा,जिससे राज्य में पर्यटन के क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।

इस मौके पर स्थानिक आयुक्त अजय मिश्रा, उत्तराखण्ड झांकी के टीम लीडर/संयुक्त निदेशक के.एस.चौहान, विशेष कार्याधिकारी, राष्ट्रीय रंगशाला शिविर, रवि पाण्डे, गुजरात झांकी की टीम लीडर पंकज मोदी उपस्थित थे।

Related Post

CM Dhami

जनभावनाओं के अनुरूप ऐतिहासिक फैसलों से मजबूत हुआ उत्तराखण्ड: सीएम धामी

Posted by - February 25, 2026 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को मालसी, देहरादून स्थित एक होटल में आयोजित एक समाचार संस्थान…
National Jamboree

जम्बूरी बनेगा युवाओं की ऊर्जा का ‘महाकुम्भ’ : साहसिक, रोमांचकारी और सांस्कृतिक गतिविधियों में शामिल होंगे प्रतिभागी

Posted by - September 24, 2025 0
लखनऊ। राजधानी में आयोजित होने जा रही 19वीं राष्ट्रीय जम्बूरी (National Jamboree) सिर्फ एक शिविर नहीं, बल्कि युवाओं की ऊर्जा…
PM started dandi yatra

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉन्च किया ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ की वेबसाइट

Posted by - March 12, 2021 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) शुक्रवार को गुजरात के अहमदाबाद स्थित साबरमती आश्रम से पदयात्रा (स्वतंत्रता मार्च) को…
CM Dhami

प्रधानमंत्री के आह्वान पर देशवासियों ने संभाली विकसित भारत संकल्प यात्रा की कमान: धामी

Posted by - December 28, 2023 0
 चम्पावत: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को जनपद चम्पावत के टनकपुर के रामलीला मैदान में आयोजित विकसित भारत…

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, अगले 2 दिनों तक इन राज्यों में होगी भारी बारिश

Posted by - September 30, 2021 0
नई दिल्ली। चक्रवाती तूफान गुलाब ओडिशा के समुद्री तट से टकराने के बाद कमजोर पड़ चुका है। लेकिन ‘गुलाब’ का असर…