CM Dhami

सीएम धामी ने राजकीय दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण

535 0

देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने मंगलवार को राजकीय दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने फैली गंदगी पर नाराजगी जाहिर करते हुए अधिकारियों को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के निर्देश दिए।

इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  (CM Dhami) ने अस्पताल में आए मरीजों का हालचाल लेते हुए व्यवस्थाओं से संबंधित जानकारी ली। उन्होंने मरीजों के तीमारदारों से बातचीत कर अस्पताल में मौजूद संसाधनों, डॉक्टरों की उपलब्धता, दवाइयों की उपलब्धता और खाने-पीने की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली।

मुख्यमंत्री  (CM Dhami) ने अस्पताल में मौजूद मरीजों के लिए बन रहे खाने को स्वयं जाकर देखा। उन्होंने कहा कि मरीजों को मिलने वाले भोजन में किसी तरह की कोई कमी नहीं होनी चाहिए। सभी तरह के पोषक तत्व भोजन में पाए जाए, इसका भी विशेष ध्यान रखा जाए।

मुख्यमंत्री (Chief Minister) पुष्कर सिंह धामी दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में औचक निरीक्षण करते.

मरीजों को लंबी लाइन में ना लगाना पड़े

मुख्यमंत्री  (CM Dhami) ने पंजीकरण डेस्क में जाकर प्रतिदिन आने वाले मरीजों की संख्या के बारे में जाना। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि स्वास्थ्य संबंधित जांच के लिए अस्पताल आए मरीजों को लंबी लाइन में ना लगना पड़े, इसके लिए पंजीकरण डेस्क की संख्या में भी बढ़ोतरी की जाए।

नेहा शर्मा ने चौपाल लगाकर सुनी लोगों की समस्या, अधिकारियों को दिए निर्देश

मुख्यमंत्री  (CM Dhami) ने इमरजेंसी वार्ड में जाकर वहां मौजूद डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, से भी वार्ता की। उन्होंने अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों की उपस्थिति और उपचार में इस्तेमाल हो रही विभिन्न आधुनिक मशीनों के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अस्पताल में यह व्यवस्था भी सुनिश्चित किया जाए कि मरीजों को बेवजह घूमना ना पड़े। एक ही स्थान पर मरीज अधिक से अधिक लाभ लें।

Related Post

AK Sharma

दैनिक साफ-सफाई और अन्य कार्यों में मशीनों का अधिकतम प्रयोग किया जाए: एके शर्मा

Posted by - January 18, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma)  ने सभी निकाय अधिकारियों को सख्त निर्देश देते…
कोरोना वायरस

कोरोना वायरस फैसले की आंशका के मद्देनजर सरकार सतर्क व सावधान : योगी

Posted by - March 14, 2020 0
वाराणसी। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना वायरस फैसले की आंशका के मद्देनजर सरकार सतर्क व सावधान…
CM Yogi inaugurated Vishwakarma Expo-2025

विश्वकर्मा जयंती पर सीएम योगी का बड़ा ऐलान : टूलकिट और ट्रेनिंग स्कीम से जुड़ेंगे 12 नए ट्रेड्स

Posted by - September 17, 2025 0
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर ‘विश्वकर्मा एक्सपो-2025’ का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी…
UPCON

डिजिटल माध्यम से योगी सरकार की रोजगारपरक योजनाओं को आम जन तक पहुंचा रहा यूपीकॉन

Posted by - January 25, 2026 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित रोजगारपरक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन…
Savin Bansal

डीएम की जनसुनवाई में उमड़ा जनसैलाब, शाम 7ः30 बजे रात तक की मैराथन जनसुनवाई, शिकायतों का निकला हल

Posted by - December 15, 2025 0
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल (Savin Bansal) की अध्यक्षता में सोमवार ऋषिकेश तहसील परिसर में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया।…