CM Dhami

सीएम धामी ने किया यज्ञोपैथी रिसर्च सेंटर का उद्घाटन

410 0

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhmai) देवसंस्कृति विश्वविद्यालय पहुंचे। विवि में प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री (CM Dhmai) ने यज्ञोपैथी रिसर्च सेंटर का उद्घाटन किया।

प्रतिकुलपति ने बताया कि यज्ञोपैथी रिचर्स सेंटर में विभिन्न बीमारियों के उपचार के संबंध में शोध किया जायेगा। अब तक किये गये शोधों में अनिद्रा, रक्तचाप, मानसिक आदि बीमारियों में यज्ञोपैथी एक कारगर चिकित्सा पद्धति साबित हुई है।

उन्होंने बताया कि बीमारियों के अनुसार विभिन्न औषधीय जड़ी-बूटियों के मिश्रण से हवन सामग्री बनाई गयी हैं। उन्होंने बताया कि इन हवन सामग्रियों के मिश्रण द्वारा यज्ञ करने से आश्चर्यजनक परिणाम मिले हैं।

सीएम धामी ने भेदा लक्ष्य ‘400 पार’, मोदी का प्रणाम कर मांगा जनसमर्थन

इसके साथ ही मुख्यमंत्री (CM Dhmai) ने एशिया के प्रथम बाल्टिक सेंटर सहित विवि के विभिन्न प्रकल्पों, स्वावलंबन कार्यशाला एवं कागज लघु उद्योग का अध्ययन किया।

प्रज्ञेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर राज्य के विकास की प्रार्थना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विवि द्वारा चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों की सराहना की।

Related Post

AK Sharma

नगर आयुक्त के स्तर पर आज 59 शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ: ए0के0 शर्मा

Posted by - July 6, 2022 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) द्वारा ‘सम्भव’ व्यवस्था के तहत नगरीय निकाय…
Ansari Brothers

योगी सरकार की प्रभावी पैरवी का असर, माफिया अंसारी ब्रदर्स पर भी कसा कानून का शिकंजा

Posted by - April 29, 2023 0
लखनऊ/गाजीपुर। उत्तर प्रदेश में 29 अप्रैल, शनिवार का दिन योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Government) द्वारा प्रदेश में कानून का राज…
cultural groups

प्रदेश में सांस्कृतिक दलों के पंजीकरण प्रक्रिया की हुई शुरुआत

Posted by - May 13, 2025 0
सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग द्वारा राज्य सरकार की जन कल्याण कारी नीतियों एवं योजनाओं का विभागीय गीत नाट्य योजना…