CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी ने अकेले राज्य में 90 से ज्यादा की जनसभाएं, रोड शो, चुनावी मोर्चे पर अंतिम दिन तक रहे डटे

343 0

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) लोकसभा चुनाव के दौरान राज्य में 90 से ज्यादा जनसभाएं और रोड शो किया। इस दौरान वो कार्यकर्ता मिलन कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर संगठन के लिए चुनावी मोर्चे पर अंतिम दिन तक डटे रहे। भाजपा का कहना है कि केन्द्रीय नेतृत्व उत्तराखंड चुनाव के दौरान देवभूमि के मतदाताओं को पूरा सम्मान और दुलार देता है। जबकि कांग्रेस हर चुनाव में मतदाताओं तक पहुंचने में औपचारिकता कर रस्म अदायगी करती है। यह हम नहीं बल्कि लोकसभा चुनाव में देवभूमि पहुंचे भाजपा और कांग्रेस के केंद्रीय नेताओं और स्टार प्रचारकों की संख्या बता रही है।

अब तक राज्य में हुए चुनाव प्रचार पर नज़र डालें तो भाजपा ने जिस गंभीरता से चुनाव में प्रचार किया है, उसके आधे तक भी कांग्रेस नहीं पहुंची है। भाजपा ने राज्य के गढ़वाल और कुमाऊं क्षेत्र में प्रधानमंत्री मोदी की रैली कर छोटे राज्य के मतदाताओं के सम्मान काे बड़ा संदेश दिया है। इसके अलावा भाजपा की टॉप फाइव केन्द्रीय लीडरशिप और स्टार प्रचारकों में शामिल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी जैसे कद्दावर नेताओं ने कई जनसभाएं कर देवभूमि के अंतिम मतदाता का सम्मान कर चुनाव में हर वर्ग को साधने की कोशिश की है।

इसके अलावा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने 70 विधानसभाओं में करीब डेढ़ सौ से ज़्यादा जनसभाएं, रोड शो, कार्यकर्ता मिलन कार्यक्रम कर सरकार की उपलब्धियों पर वोट मांगे। जबकि अकेले मुख्यमंत्री धामी ने राज्य में 90 से ज्यादा जनसभाएं, रोड शो, कार्यकर्ता मिलन कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर पार्टी चुनावी मोर्चे पर अंतिम दिन तक डटे रहे।

प्रचंड बहुमत से प्रदेश में खिलेगा कमल, कांग्रेस की सोच हमेशा विभाजन की रही: सीएम धामी

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने एक दिन में 3 से 4 रिकॉर्ड कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर सरकार और संगठन में समन्वय की मिसाल कायम की है। इसके अलावा मुख्यमंत्री धामी और संगठन के बीच बेहतर समन्वय का परिणाम है कि केन्द्रीय नेतृत्व ने भी राज्य की पांचों लोकसभा सीट पर गंभीरता से प्रचार किया है। वहीं प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस के प्रचार की बात करें तो केंद्रीय नेतृत्व ने पहले टिकट बंटवारे में देरी, फिर प्रचार में औपचारिकता भर जिम्मेदारी निभाने का काम भी पूरा नहीं किया है।

कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की लंबी सूची तो जारी की, लेकिन राज्य में एंट्री सिर्फ प्रियंका गांधी की हुई। प्रियंका की दो लोकसभा सीट पर चुनावी जनसभा कर कांग्रेस ने प्रचार की जिम्मेदारी की इतिश्री कर दी। सचिन पायलट ने भी हल्द्वानी में रोड शो कर केवल अपनी उपस्थिति दर्ज कराई जबकि अन्य राष्ट्रीय नेताओं ने यहां कदम तक नहीं रखा। राज्य में कांग्रेस के सबसे बड़े चेहरे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी अपने बेटे की हरिद्वार सीट से बाहर नहीं निकल पाए। हालांकि, कुछ स्थानों पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने जरूर उपस्थिति दर्ज कराई। ऐसे में अंदाज लगाया जा सकता है कि कांग्रेस ने ये लोकसभा चुनाव कितनी गंभीरता से लड़ा और कांग्रेस केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष देवभूमि के मतदाताओं का कितना सम्मान है। बहरहाल, राज्य की हितैषी बताने वाली कांग्रेस देवभूमि के दंगल से इस बार भी दूर ही नज़र आई।

Related Post

ट्रैवेलिंग फूडी सारांश

ट्रैवेलिंग फूडी सारांश में 28 फरवरी को लखनऊ में, अपने अनुभव करते हैं कलमबद्ध

Posted by - February 22, 2020 0
लखनऊ। खाने को खाकर बताने के शौकीन ट्रेवेलिंग फूडी सारांश 28 फरवरी को राजधानी में तीन दिन रहकर लखनऊ की…
ANIL DESHMUKH

देशमुख की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, परमबीर की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई

Posted by - March 24, 2021 0
नई दिल्ली । महाराष्ट्र में सियासी तूफान थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। परमबीर सिंह ने महाराष्ट्र के…
Delhi

कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, सुरजेवाला, बघेल को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

Posted by - June 14, 2022 0
नई दिल्ली: कांग्रेस (Congress) महासचिव रणदीप सुरजेवाला, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और अन्य को मंगलवार को दिल्ली पुलिस (Delhi…
झारखंड विधानसभा चुनाव

झारखंड चुनाव: कोलेबिरा में कड़ी सुरक्षा के बीच तीन बजे तक 56.50 फीसदी वोटिंग

Posted by - December 7, 2019 0
रांची। सिमडेगा जिले की कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र में तीन बजे तक 56.50 फीसदी मतदान हुआ है। दोपहर एक बजे तक…