CM Vishnudev Sai

प्रधानमंत्री मोदी पर जनता का विश्वास बढ़ा, आएंगी 400 से ज्यादा सीटें: साय

361 0

रायपुर। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के देश के संसाधनों पर अल्पसंख्यकों का पहला अधिकार वाले बयान की कड़ी निंदा करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Sai) ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री का यह बयान गलत है और साम्प्रदायिकता की ओर इंगित करता है। विष्णु देव साय ने कहा कि देश की जनता का मोदी जी के प्रति विश्वास और बढ़ा है। इससे निश्चित है कि इस बार 400 पार होगा।

इस देश में अल्पसंख्यकों के अलावा करोड़ों-करोड़ों की संख्या में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा और सामान्य वर्ग के लोग भी रहते हैं। सभी देश के लिए, देश के विकास के लिए चिंता करते हैं, तो सबका अधिकार देश के संसाधन में है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी मनमोहन सिंह के इस बयान को देश के सामने लाकर अच्छा कर रहे हैं। इसके लिए उनका हृदय से धन्यवाद।

एक साक्षात्कार में विष्णु देव साय (CM Sai) ने कहा कि राहुल गांधी 2014 और 2019 के चुनाव में भी भाजपा के कम सीटों पर सिमटने की बात करते थे। लेकिन कांग्रेस का हश्र क्या हुआ था, ये राहुल गांधी भी देख चुके हैं। वो बोलते रहें, उनकी बातों में कोई दम नहीं है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पिछले 10 वर्षों में सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास-सबका प्रयास को ध्येय वाक्य मानते हुए देश के गांव, गरीब, किसान, मजदूर सबकी चिंता कर रहे हैं। जिससे देश की जनता का मोदी जी के प्रति विश्वास और बढ़ा है। इससे निश्चित है कि इस बार 400 पार होगा।

साय (CM Sai) ने कहा कि राहुल गांधी के बयान को सचिन पायलट रिपीट कर रहे हैं। लेकिन कांग्रेसी कुछ भी बोलते रहें, कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। 2014 और 2019 के चुनाव में स्पष्ट बहुमत भारतीय जनता पार्टी को मिला था और 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता का आशीर्वाद उससे ज्यादा मिलने वाला है।

Related Post

युवती ने दृढ़ इच्छाशक्ति से कोरोना का हराया

मुरादाबाद : फ्रांस से भारत लौटी युवती ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से कोरोना का हराया

Posted by - March 29, 2020 0
नई दिल्ली। अगर हमारे अंदर जीने का हौंसला और दृढ़ इच्छाशक्ति हो, तो हम किसी भी जानलेवा बीमारी को आसानी…
12th Kunwar Munidra Singh Memorial Inter-School Cricket Tournament

काॅल्विन ताल्लुकेदार्स काॅलेज में 12वां कुंवर मुनीद्र सिंह मेमोरियल अन्तर्विद्यालीय क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू

Posted by - February 17, 2021 0
लखनऊ। काॅल्विन ताल्लुकेदार्स काॅलेज के प्रांगण में 12वां कुंवर मुनीद्र सिंह मेमोरियल अन्तर्विद्यालीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारम्भ हुआ। यह टूर्नामेंट…
CM Dhami

वार्षिक कैलेंडर नमामि देवभूमि ‘संकल्प नये उत्तराखण्ड का’ विमोचन

Posted by - January 21, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग के…
SC

कृषि कानूनों को लेकर बनाई गई कमेटी ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपी रिपोर्ट

Posted by - March 31, 2021 0
ऩई दिल्ली। तीन कृषि कानूनों पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त की गई तीन सदस्यीय कमेटी ने सुप्रीम कोर्ट को बंद…
CM Dhami

देश विकास और सुशासन की नई गाथाएँ लिख रहा है : मुख्यमंत्री धामी

Posted by - March 7, 2026 0
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री अमित…