cm dhami

पलायन रोकने के लिए गांवों पर केन्द्रित योजनाओं पर दिया जाए ध्यान : सीएम धामी

527 0

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों से पलायन को रोकने के लिए गांवों पर केन्द्रित योजनाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए। पलायन आयोग का नाम पलायन निवारण आयोग रखा जाए। रजत जयंती पर आयोग की ओर से मिले सुझाव पर विभाग ठोस कार्ययोजना बना कर उसे धरातल पर उतारने के लिए अभी से कार्य करें।

शुक्रवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने ग्राम्य विकास एवं पलायन आयोग की आयोजित बैठक में यह निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों से पलायन को रोकने के उद्देश्य से बने इस आयोग का नाम पलायन निवारण आयोग रखा जाए। आयोग की सिफारिशों का बेहतर तरीके से क्रियान्वयन हो सके, इसके लिए मुख्यमंत्री ने अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाने का निर्देश दिया, जिसमें आयोग के सदस्य भी होंगे।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए एक ग्राम एक सेवक की अवधारणा पर कार्य किये जाएं। उत्तराखंड के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं पर कार्य कर रही है। राज्य के विकास से संबंधित नये विषयों को आगे बढ़ाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2025 में उत्तराखंड, राज्य स्थापना की रजत जयंती मनाएगा। ग्राम्य विकास एवं पलायन आयोग तब तक किस-किस क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है, उन क्षेत्रों में कार्ययोजना के साथ ही कार्य एवं उपलब्धि धरातल पर दिखे। इस दिशा में विशेष ध्यान दिया जाए। किसी भी बैठक का आउटपुट आना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पलायन आयोग द्वारा अपनी रिपोर्ट के माध्यम से जो सुझाव दिए जा रहे हैं, उन सुझावों को अमल में लाने के लिए संबंधित विभागों की ओर से ठोस कार्य योजनाएं बनाई जाए। जनकल्याणकारी योजनाओं का लोगों को अधिक से अधिक लाभ मिले, इसके लिए प्रक्रियाओं के सरलीकरण पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों से पलायन को रोकने के लिए गांवों पर केन्द्रित योजनाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

योगी सरकार ने राज्य कर्मचारियों को दिया तोहफा, महंगाई भत्ता 3 प्रतिशत बढ़ाया

उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका के संसाधन बढ़ाने एवं अवस्थापना विकास से संबंधित केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का आम जन को पूरा लाभ मिले। राज्य में ग्राम्य विकास एवं पलायन आयोग को अपने उद्देश्यों और लक्ष्यों को पूरा करने के लिए सीमित दायरा न हो। अधिकांश लोगों को आजीविका से कैसे जोड़ा जा सकता है, इस दिशा में विशेष ध्यान दिया जाए।

राज्य सरकार को 18 रिपोर्ट प्रस्तुत

ग्राम्य विकास एवं पलायन आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. एसएस नेगी ने कहा कि ग्राम्य विकास एवं पलायन आयोग की ओर से राज्य सरकार को 18 रिपोर्ट प्रस्तुत की जा चुकी हैं। काफी लोगों का रूझान रिवर्स माइग्रेशन की दिशा में बढ़ा है।

इस अवसर पर ग्राम्य विकास एवं पलायन आयोग के सदस्यों ने भी राज्य के समग्र विकास के लिए किन क्षेत्रों में अधिक ध्यान देने की जरूरत है, अपने सुझाव दिये।

योगी सरकार ने राज्य कर्मचारियों को दिया तोहफा, महंगाई भत्ता 3 प्रतिशत बढ़ाया

Related Post

CM Yogi paid homage to Bapu and Lal Bahadur Shastri

सीएम ने ऑनलाइन पेमेंट कर खादी आश्रम से की खरीदारी, फिर आमजन से की अपील-खादी के उत्पाद अवश्य खरीदें

Posted by - October 2, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी आजादी के महानायक थे। महात्मा गांधी द्वारा राष्ट्र…
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यक्रम में CAA और NRC के खिलाफ नारेबाजी कर हंगामा

Posted by - January 16, 2020 0
नई दिल्ली। दिल्ली में गुरुवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के आयोजित एक कार्यक्रम में प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने CAA…
Uttarakhand Niwas

प्रेम चन्द अग्रवाल ने भवन ‘उत्तराखण्ड निवास’ का किया निरीक्षण

Posted by - April 20, 2022 0
देहरादून: उत्तराखण्ड (Uttarakhand) के वित्त, शहरी विकास एवं आवास विधायी एवं संसदीय कार्य, पुनर्गठन एवं जनगणना मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल…
CM Bhajan Lal

‘अंतरराष्ट्रीय कंपनियों की सप्लाई चेन का विश्वसनीय साथी बनने के लिए राजस्थान उत्सुक’: मुख्यमंत्री

Posted by - October 15, 2024 0
म्यूनिख/ जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा (CM Bhajan Lal) के नेतृत्व में राजस्थान सरकार के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने अपनी…