CM Dhami

ऑपरेशन कालनेमी भी धर्मांतरण कराने वाले तत्वों पर लगाम लगाने में रहा सफल: मुख्यमंत्री

179 0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami ) ने प्रदेश में धर्मांतरण कानून को और सख्त बनाते हुए, जरूरी कदम भी उठाने के निर्देश दिए हैं।

सोमवार को सचिवालय में उच्चाधिकारियों के साथ बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami ) ने कहा कि उत्तराखंड सीमांत प्रदेश होने के साथ ही सनातन की पुण्य भूमि भी है। इसलिए यहां डेमोग्राफी में बदलाव की किसी भी कोशिश को सख्ती से रोका जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस इस तरह की संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखे।

धर्मांतरण कराने वाले तत्वों के जाल में फंसे लोगों को उचित परामर्श और मार्गदर्शन प्रदान किया जाए। उन्होंने कहा कि हाल की घटनाओं को देखते हुए, धर्मांतरण कानून को और सख्त बनाए जाने की दिशा में तत्काल कदम उठाएं जाए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami ) ने कहा कि ऑपरेशन कालनेमी भी ऐसे तत्वों पर लगाम लगाने में सफल रहा है। इस मुहिम को आगे भी चलाए जाने की जरूरत है, इसलिए पुलिस मुख्यालय के स्तर पर, इसकी निगरानी के लिए एसआईटी का गठन किया जाए।

Related Post

Lok Sabha Elections

तीसरे चरण में 10 सीटों पर निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए तैयार उत्तर प्रदेश

Posted by - May 6, 2024 0
लखनऊ। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 (Loksabha Elections) के अंतर्गत तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर मतदान (Voting)…

पंजाब के पठानकोट में देखा गया पाकिस्तानी ड्रोन, बीएसएफ ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Posted by - October 6, 2021 0
नई दिल्ली। पंजाब के पठानकोट में एक पाकिस्तानी ड्रोन देखा गया। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने उसे देखते ही…
BrahMos

लखनऊ यूनिट से रवाना होगी ब्रह्मोस की पहली खेप, स्वदेशी रक्षा उत्पादन को मिलेगी नई उड़ान

Posted by - October 17, 2025 0
लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ शनिवार को रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में एक नया इतिहास रचने जा रही…