CM Dhami

मुख्यमंत्री ने बनबसा में सनिया नाले की सफाई के लिए दिए आदेश, एक घंटे के भीतर काम शुरू

280 0

देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को बनबसा क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवीपुरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्थानीय नागरिकों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि सनिया नाले में अत्यधिक कटाव के कारण गांव को भारी खतरे का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा, नाले में मगरमच्छ देखे गए हैं, जिससे क्षेत्रवासियों में भय और असुरक्षा का माहौल उत्पन्न हो गया था।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने जनता की समस्या को गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही वन विभाग और सिंचाई विभाग के अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद, 1 घंटे के भीतर JCB मशीन बुलवाकर नाले की सफाई का कार्य शुरू किया गया। इसके बाद, सिंचाई विभाग द्वारा सफाई कार्य को तत्परता से पूरा किया गया।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने इस अवसर पर कहा, “जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है, और ऐसे खतरों से निपटने के लिए प्रशासन को तत्पर और प्रभावी कार्रवाई करनी चाहिए।” उन्होंने अधिकारियों को नाले की नियमित निगरानी और सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

ग्राम देवीपुरा के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) का धन्यवाद किया और आभार प्रकट किया।

इस मौके पर ग्रामीण सुरेश उप्रेति, अशोक सिंह, हरीश सिंह, विवान सिंह वर्मा, देवी ललिता देवी, पुष्पा देवी, आनंदी देवी और कई अन्य महिलाएं भी उपस्थित थीं। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री (CM Dhami) से मिलकर खुशी जाहिर की और इस त्वरित कार्यवाही के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

Related Post

मीराबाई चानू

भगवान से कर रही हूं प्रार्थना, न रद्द हो टोक्यो ओलंपिक : मीराबाई चानू

Posted by - March 22, 2020 0
नई दिल्ली। कोविड-19 महामारी के बावजूद टोक्यो ओलंपिक कार्यक्रम के अनुसार आयोजित हो। इसके लिए भारतीय भारोत्तोलक मीराबाई चानू आजकल…

जल्द पतंजलि का प्रचार करते दिखेंगे नामी-गिरामी क्रिकेटर और एक्टर-रामदेव ने लिया फैसला

Posted by - July 17, 2021 0
बाबा रामदेव ने 2006 में पतंजलि आयुर्वेद की स्थापना की थी, पतंजलि के उत्पादों का प्रचार रामदेव खुद ही करते…