CM Dhami

मोदी कहते हैं- भ्रष्टाचार मिटाओ तो कांग्रेस कहती है- मोदी को मिटाओ और गांधी परिवार को बचाओ: धामी

358 0

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को रुद्रपुर में जनसभा स्थल पर मंच से कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने केवल लूटने का काम किया है। कांग्रेस अपने राजकुमार को बार-बार लांच करने की असफल कोशिश करती रहती है।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami)  ने कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कहते हैं कि देश से भ्रष्टाचार मिटाओ तो कांग्रेस कहती है, मोदी काे मिटाओ और गांधी परिवार को बचाओ। क्या यह ठीक है कहकर मुख्यमंत्री ने लोगों से जवाब मांगा तो नहीं की आवाज आई। उन्होंने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारत चंद्रमा के साउथ पोल पर पहुंचकर इतिहास रच चुका है।

‘अबकी बार 400 पार’ नारा नहीं नए भारत की चाभी है

मोदी के ‘अबकी बार 400 पार’ के नारा को लेकर मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने कहा कि यह नारा नहीं नए भारत की चाबी है। इस चाबी को सुरक्षित रखना हमारी जिम्मेदारी है। मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु के साथ विश्व शक्ति बनने की ओर अग्रसर है। सनातनियों के आराध्य भगवान श्रीराम मंदिर निर्माण का भी जिक्र किया।

भाजपा का प्रचंड बहुमत के साथ फिर से जीत की तैयारी-

प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत में मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami)  ने कुछ पंक्तियां रखीं। उन्होंने कहा कि विकास की राह पर निकल पड़ा है देश, मोदी के नेतृत्व में बढ़ चला है देश, स्वप्न हुए साकार अभी तक, अब अगले की बारी है, प्रचंड बहुमत के साथ फिर से जीत की तैयारी है, विकसित होगा भारत एक दिन, यही रह गया अवशेष, विकास की राह पर निकल पड़ा है देश।

Related Post

ताहिर हुसैन

दिल्‍ली हिंसा : हत्या आरोपी ताहिर हुसैन ने कोर्ट में सरेंडर, हुई गिरफ्तारी

Posted by - March 5, 2020 0
नई दिल्‍ली। इंटेलिजेंस ब्‍यूरो के अधिकारी अंकित शर्मा की हत्‍या के आरोप में वांछित आप के निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन…
Dr. Rajesh Kumar

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन को ज़मीन पर उतारने में जुटा आवास विभाग

Posted by - January 30, 2026 0
देहरादून : आवास विभाग, राज्य सम्पत्ति विभाग की जिम्मेदारी संभालने के बाद से ही सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार (Dr.…
CM Dhami

सीएम धामी ने सुनी पीएम मोदी के ‘मन की बात’, कहा- यह कार्यक्रम हम सभी को प्रेरणा देता है

Posted by - November 27, 2022 0
देहारादून/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने रविवार को नई दिल्ली में  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की…
CM Nayab Singh

तीन महीने बाद कांग्रेस के झूठ की नींव ढह जाएगीः नायब सैनी

Posted by - June 23, 2024 0
रोहतक। भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को अपने चुनाव प्रभारियों एवं विजयी प्रत्याशियों के नागरिक अभिनंदन समारोह से विधानसभा चुनाव…