CM Dhami

CM ने श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों को कम्बल वितरित किए

350 0

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को सहस्त्रधारा रोड स्थित आईटी पार्क के समीप उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कल्याण बोर्ड श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों को कम्बल वितरण कर पंजीकृत श्रमिकों को कम्बल वितरण अभियान की शुरुआत की।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी 03 लाख से अधिक पंजीकृत श्रमिकों को 15 दिन के अंदर कम्बल वितरण का कार्य पूर्ण किया जाय। इस दौरान मुख्यमंत्री ने श्रमिकों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और हौसला भी बढ़ाया।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने भवन एवं अन्य सन्निर्माण कल्याण बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिये कि श्रमिकों की सहायता के लिए जो भी योजनाएं सरकार द्वारा चलाई जा रही हैं, यह सुनिश्चित किया जाय कि प्रत्येक पात्र को सुविधाओं का लाभ समय पर मिले। विभिन्न योजनाओं के प्रति उनको जागरूक भी किया जाए।

सीएम धामी ने किया आई.टी.डी.ए का औचक निरीक्षण

उन्होंने (CM Dhami) कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए हमें समाज के हर वर्ग के लोगों के जीवन स्तर को ऊपर लाने के लिए निरन्तर प्रयास करने हैं। इस अवसर पर सचिव श्रम आर. मीनाक्षी सुंदरम, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, श्रमायुक्त दीप्ति सिंह एवं श्रमिक मौजूद थे।

Related Post

‘संसद की कार्यवाही बाधित करने वाले सदस्यों को निलंबित करने के लिए बने कानून’, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले

Posted by - July 29, 2021 0
केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने मांग की है कि संसद की कार्यवाही में व्यवधान डालने…
Arijit Singh

Birthday Special : Arijit Singh ने अपनी मां से ली संगीत की शिक्षा और मर्डर 2 के की इंडस्ट्री में शुरुवात

Posted by - April 24, 2021 0
भारत की फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर गायकों में शुमार अरिजीत सिंह (Arijit Singh) आज  संगीत की दुनिया का एक बड़ा…
Former US Defense Minister Ash Carter

भारत-अमेरिका के बीच सैन्य, सुरक्षा क्षेत्र में साझेदारी का गहराना ‘निश्चित’ था : एश कार्टर

Posted by - April 12, 2021 0
 नई दिल्ली। अमेरिका के पूर्व रक्षा मंत्री एश कार्टर (Former US Defense Minister Ash Carter) के मुताबिक भारत और अमेरिका…
CM Vishnudev Sai

बारूद फैक्टरी में हुए विस्फोट मामले की होगी मजिस्ट्रीयल जांच: सीएम साय

Posted by - May 25, 2024 0
रायपुर/बेमेतरा । बेमेतरा जिले के बोरसी गांव स्थित बारूद फैक्टरी में हुए विस्फोट (Gunpowder Factory Explosion) मामले में छत्तीसगढ़ सरकार…
नारी तुम शक्ति हो

सरस कवयित्री सम्मेलन: ‘नारी तुम शक्ति हो तेरे पग कहां रुकते हैं…,

Posted by - January 23, 2020 0
लखनऊ। संस्कार भारती जानकीपुरम की ओर से अलीगंज के नेताजी सुभाष चन्द्र बोस गर्ल्स कालेज में गुरुवार को कवयित्री सम्मेलन…