CM Dhami

सीएम धामी ने किया पौधरोपण, बोले- आज संकल्प लेने का दिन है

429 0

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बुधवार मुख्यमंत्री आवास परिसर में पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि आज का दिन पर्यावरण संरक्षण और जल स्रोतों को बचाने के लिए संकल्प लेने का दिन है। पर्यावरण संरक्षण के लिए देवभूमि उत्तराखंड की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने विश्व पर्यावरण दिवस की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की पत्नी गीता पुष्कर धामी, विधायक किशोर उपाध्याय, फकीर राम टम्टा और पूर्व वन मंत्री दिनेश अग्रवाल ने भी पौधरोपण किया।

इसके अलावा मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने सहस्त्रधारा हेलीपैड के निकट सिटी पार्क में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल होते हुए अनेक प्रजाति के पौधे लगाये।

पौधे पर्यावरण संरक्षण के साथ बढ़ते तापमान को रोकने में मददगार: नितिन बंसल

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने प्रदेशवासियों से अह्वान किया कि सभी परिवारों को जल संरक्षण में अपना योगदान देना होगा। हिमालय पर्वत की विश्व को स्वच्छ हवा और पानी देने में महत्वपूर्ण भूमिका है।

पौधरोपण कार्यक्रम में शहरी विकास मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल, विधायक उमेश शर्मा काऊ, निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा,अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी उपस्थित थे।

Related Post

CM Dhami

सीएम धामी ने ब्रह्मलीन देवेन्द्रस्वरूप ब्रह्मचारीजी महाराज को अर्पित की श्रद्धांजलि

Posted by - September 8, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को श्री जयराम आश्रम भीमगौड़ा में ब्रह्मलीन देवेन्द्रस्वरूप ब्रह्मचारीजी महाराज की 19वीं…
जावेद अख्तर

मोदी सरकार देश को हिंदू पाकिस्तान बनाने का कर रही है कोशिश: जावेद अख्तर

Posted by - January 2, 2020 0
मुंबई। मशहूर गीतकार जावेद अख्तर हमेशा अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं। बीते दिनों उन्होंने नागरिकता कानून को…
Anand Bardhan

अधिक से अधिक नागरिक केंद्रित सेवाओं को सेवा का अधिकार एक्ट के दायरे में लाया जाए: मुख्य सचिव

Posted by - December 18, 2025 0
देहरादून: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) ने गुरुवार को सचिवालय में सेवा का अधिकार के अंतर्गत सेवाओं की समीक्षा…
CM Dhami

अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन: उत्तराखंड के युवा विदेशों में रोजगार अवसरों का लाभ उठाएं

Posted by - January 12, 2025 0
देहरादून। मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने किया अंतरराष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन का शुभारंभ, 17 देशों से आए प्रतिनिधि हुए शामिल,…