cm dhami

टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी

513 0

देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने टपकेश्वर महादेव (Tapkeshwar Mahadev) से निकालने जाने वाली शोभा यात्रा को झंडी दिखाने के बाद कहा कि उत्तराखंड के कंकर में शंकर की परिकल्पना है। केदारनाथ जैसा धाम और टपकेश्वर महादेव जैसा ऐतिहासिक मंदिर उत्तराखंड में ही है। उन्होंने कहा कि टपकेश्वर महादेव मंदिर समिति की ओर से प्रतिवर्ष इस तरह का आयोजन किया जाता है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने मीडिया से बातचीत में कहा कि आज श्रावण मास का समापन जैसा है। यह शोभायात्रा इसी बात का प्रतीक है कि हजारों हजार श्रद्धालु भगवान टपकेश्वर के मंदिर तक जाकर उनके दर्शन करते हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले प्रदेश में लाखों लाख लोगों की कांवड़ यात्रा सम्पन्न हुई है जो वैश्विक रूप से मान्यता प्राप्त कर चुकी है।

Image

इसी कड़ी में टपकेश्वर महादेव मंदिर की शोभायात्रा भी शामिल है। वे शोभा यात्रा के आयोजकों को बधाई देते हैं। टपकेश्वर महादेव प्रत्यक्ष रूप से हमारे उत्तराखंड में विराजमान हैं जो अपने आप में काफी महत्वपूर्ण है। हम सब इस धार्मिक व्यवस्था के आयोजन में शामिल होकर भगवान शिव की कृपा प्राप्त करें।

आज है सावन का दूसरा और आखिरी प्रदोष व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

मुख्यमंत्री (CM Dhami)ने कहा कि हम सब मिलकर शिवत्व की प्राप्ति के लिए प्रयास करें और समाज कल्याण के लिए दिन रात प्रयास करें। यह संगम हमारे लिए शुभ है। उन्होंने शोभायात्रा के आयोजकों को बधाई भी दी।

इस अवसर पर खजानदास, महापौर सुनील उनियाल गामा, विशाल गुप्ता समेत बहुत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

शिंदे सरकार का कैबिनेट विस्तार, 18 मंत्रियों ने ली शपथ

Related Post

ज्वाला गुट्टा

ज्वाला गुट्टा ने हैदराबाद एनकाउंटर पर पूछा- क्या इससे दुष्कर्म बंद हो जाएगा?

Posted by - December 7, 2019 0
नई दिल्ली। हैदराबाद में वेटनरी डॉक्टर के सामुहिक दुष्कर्म के आरोपियों का शुक्रवार तड़के पुलिस ने एनकाउंटर किया था। इस…
cm YogiAditynath in hugali

हुगली में बोले CM योगी-भगवान श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण पर दीदी बुरा क्यों लग रहा है..

Posted by - April 4, 2021 0
कोलकाता । प.बंगाल के हुगली में UP CM योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने ममता बनर्जी पर जुबानी हमला करते हुए…
The game of plot allocation is unfolding during Jan Darshan

टिहरी बांध विस्थापितों के भू आवंटन घोटालेबाजों को जेल भेजने की तैयारी में जिला प्रशासन

Posted by - July 26, 2025 0
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल (Savin Bansal) के सम्मुख जनता दर्शन कार्यक्रम में टिहरी बाँध परियोजना से प्रभावित परिवारों को आवासीय…
CM Dhami did kanya pujan in NAB school

सीएम धामी ने नैब स्कूल में किया कन्या पूजन, बच्चों को दिए उपहार

Posted by - March 29, 2023 0
हल्द्वानी। नेशनल एसोसिएशन फार द ब्लाइन्ड (नैब) स्कूल में मुख्यमंत्री  ने दुर्गा अष्टमी के अवसर पर उनके पैर धोकर कन्याओं…