CM Dhami

सीएम धामी ने भाजपा उम्मीदवार अनिल बलूनी के पक्ष में मतदान की अपील की

220 0

गोपेश्वर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को गढ़वाल से भाजपा उम्मीदवार अनिल बलूनी के समर्थन में वोट मांगा। उन्होंने मतदाताओं से अनिल बलूनी को अपना आशीर्वाद देने की अपील की।

चमोली जिले के थराली रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि चमोली जिले की देव धरा में आकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। ये किसानों, जवानों की भूमि है। विषम भौगोलिक परिस्थितियों में चमोली का अन्नदाता राज्य की सेवा कर रहा है। उन्होंने थराली के लाल वीर शहीद भवानी जोशी को भी नमन किया।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि 19 अप्रैल को राज्य में लोकसभा के लिए मतदान होना है। गढ़वाल से उम्मीदवार अनिल बलूनी के अनुभव का लाभ गढ़वाल क्षेत्र की जनता को मिले इसके लिए जनता को अपना आशीर्वाद देना है। उन्होंने कहा कि तीरथ सिंह रावत की ओर से गढ़वाल में जो विकास कार्य शुरू किए गए हैं, उन्हें आगे बढ़ाने का जिम्मा आप सबके आशीर्वाद से अनिल बलूनी को मिलेगा, ऐसी उन्हें आशा है। हम सब मिलकर विकास की गंगा को आगे बढ़ाएंगे।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन और दृढ़ संकल्प से पूरा भारत आगे बढ़ा है। विकास की नई गाथा लिखी गई है। दुनिया में भारत का मान, सम्मान, स्वाभिमान बढ़ा है। भारत शक्तिशाली देश के रूप में सामने आया है। कोरोना जैसे कठिन काल के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था दुनियां में 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। कोरोना के बाद प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मुफ्त में राशन दिया जा रहा है। दुनिया में भारत के युवाओं का कौशल आगे बढ़ा है।

उन्होंने (CM Dhami) कहा कि 2014 के बाद प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 15 नए एम्स की आधारशिला रखी गई है। 74 नए हवाई अड्डों का विकास कार्य हुआ है। रेलवे स्टेशन का विकास कार्य जारी है। वंदे भारत ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री संपूर्ण देश को अपना परिवार मानकर समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति के विकास के लिए निरन्तर कार्य कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि प्रधानमंत्री ने चमोली के माणा गांव को देश के आखिरी गांव से देश का पहला गांव बनाया है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बीते 10 वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। 12 करोड़ से ज्यादा घरों तक नल से जल पहुंचा है। देश के 50 करोड़ लोगों को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ा गया है। सीधा पैसा लाभार्थी के खाते में आता है। 50 करोड़ से ज्यादा लोगों को आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज मिल रहा है। विभिन्न योजनाओं के तहत गरीबों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सहायता दी गई है। कश्मीर में अलगाववाद और आतंकवाद को बढ़ावा देने वाला अनुच्छेद 370 का अंत किया है। तीन तलाक जैसी कुप्रथा खत्म हुई है। अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर का निर्माण का सपना साकार हुआ है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश और प्रदेश के विकास को नए पंख लगे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने महज दो वर्षों के कार्यकाल में थराली विधानसभा के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि हम उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के अपने विकल्प रहित संकल्प के साथ काम कर रहे हैं।

भाजपा उम्मीदवार अनिल बलूनी ने कहा कि बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पार्टी कार्यकर्ता कार्यक्रम में आए हैं। 19 तारीख तक हम सबने बहुत मेहनत करनी है। उसके उपरांत मैं आप लोगों के लिए मेहनत करूंगा। थराली से हमने कार्यक्रम की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि मैं हर पल हर समय आप लोगों के लिए उपलब्ध हूं।

Related Post

CSIR-CIMAP

CSIR-CIMAP : अब संगम में नहीं प्रवहित होंगे चढ़ावे के फूल, बनेगी सुगंधित अगरबत्ती

Posted by - January 6, 2021 0
लखनऊ। सीएसआईआर–केन्द्रीय औषधीय एवं सगंध पौधा संस्थान (CSIR-CIMAP), लखनऊ ने मंदिरों मे चढ़े फूलों से निर्मित सुगंधित अगरबत्ती व कोन…
रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव

रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव

Posted by - March 30, 2021 0
विभूतिखण्ड क्षेत्र में विराजखण्ड स्थित रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों में सोमवार सुबह तकरीबन 35 वर्षीय महिला का शव पड़ा मिला। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस शव के शिनाख्त के प्रयास कर रही है। स्थानीय लोगों ने हत्याकर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। उत्तर प्रदेश की राजधानी में गांजा तस्कर हुए गिरफ्तार  जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह कुछ लोग रेलवे ट्रैक के पास से निकले। झाड़ियों के पास महिला का शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। शव मिलने से मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर विभूतिखण्ड पुलिस पहुंची। आस पड़ोस के लोगों की मदद से महिला के शव की शिनाख्त का प्रयास किया पर सफलता नहीं मिली। शिनाख़्त न होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।इंस्पेक्टर चंद्र शेखर सिंह ने बताया कि महिला की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। महिला विक्षिप्त बताई जा रही है। इसकी उम्र करीब 35 वर्ष है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाई की जाएगी। वहीं, प्रयत्क्षदर्शियों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है।इंस्पेक्टर ने बताया कि महिला की शिनाख्त के लिए उसकी फोटो शहरी और ग्रामीण इलाकों समेत आस पड़ोस के जनपदों के थानों में भेजी गई है। हाल में थाना क्षेत्रों से लापता हुई महिलाओं का ब्यौरा इकट्ठा किया जा रहा है। सड़क हादसों में आधा दर्जन की हुई मौत उनके परिवारीजनों को सूचना दी जा रही।इंस्पेक्टर ने बताया कि महिला की शिनाख्त के हर तरह से प्रयास किए जा रहे हैं,72 घण्टे तक शव को मच्युर्री में रखा जाएगा। शिनाख्त न होने पर 72 घण्टे बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस उनका अंतिम संस्कार कराएगी।…
मैथिली ठाकुर

सुशांत सिंह राजपूत की मौत से आहत मैथिली ठाकुर का बड़ा फैसला, बोलीं- बॉलीवुड फिल्मों के गाने नहीं गाऊंगी

Posted by - June 21, 2020 0
नई दिल्ली। ​बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत से लोग दुखी लोगों का गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है।…