CM Dhami

सीएम धामी ने सिमड़ी गांव पहुंच ली घटना की जानकारी, आर्थिक मदद का किया ऐलान

456 0

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने उत्तरकाशी में आए भूस्खलन से जान गवाने वाले पर्वतारोहियों और पौड़ी जिले में बस हादसे से मतृकों के परिजनों को आर्थिक देने की घोषणा की है। धामी ने दोनों घटनाओं में मृतकों के परिजनों को ₹2-2 लाख, गम्भीर घायल को ₹1-1 लाख और सामान्य घायल को ₹50-50 हजार की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है।

बुधवार सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) घटनास्थल ग्राम सिमडी, पौड़ी गढ़वाल के लिए रवाना हुए। इस दौरान उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक भी साथ में मौजूद थे।

मुख्यमंत्री सिमड़ी गांव पहुंच कर दुर्घटना से प्रभावित परिवारों के परिजनों से मिलकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की और सरकार की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिया।

सीएम धामी ने अपने सभी कार्यक्रम किए स्थगित, डीएम पौड़ी से बात कर राहत-बचाव के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने 4 अक्तूबर को उत्तरकाशी और पौड़ी की घटनाओं में प्रभावितों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। दोनों घटनाओं में मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये, गम्भीर घायल को 1-1 लाख रुपये और सामान्य घायल को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को उक्त सहायता राशि प्रभावितों को तत्काल उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये हैं।

पौड़ी गढ़वाल बस हादसे में बचाव कार्य सुचारु गति से चल रहा है। अत्यधिक दुर्गम परिस्थितियों में लगभग 500 मीटर गहरी खाई में उतरकर एसडीआरएफ,फायर और स्थानीय पुलिस टीमों द्वारा युद्धस्तर पर राहत व बचाव कार्य किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार अब तक 25 लोगों की मृत्यु इस दुर्घटना में हुई है। 20 लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल भिजवाया गया है, जिनमें से कुछ गंभीर रूप से घायल हैं। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। मंगलवार शाम को बारातियों से भरी एक बस 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई थी, जिसमें 47 लोग सवार थे।

इसके बाद मुख्यमंत्री (CM Dhami) बेस चिकित्सालय कोटद्वार जाकर घायलों और परिजनों से भेंट करेंगे। वहां की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण करेंगे। फिर कोटद्वार से उत्तरकाशी के हेलीकॉप्टर से जाएंगे। जहां द्रोपदी का डांडा-2 पर्वत चोटी पर हिमस्खलन की चपेट में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (नीम) में प्रशिक्षुओं के राहत बचाव कार्यों का निरीक्षण और समीक्षा करेंगे। इसके बाद देहरादून के लिए रवाना होंगे।

Related Post

priyanka gandhi

उन्नाव कांड : प्रियंका ने कहा, परिवार को नजरबंद करने से क्या हासिल होगा?

Posted by - February 18, 2021 0
उन्नाव । उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में संदेहास्पद परिस्थितियों में दलितों बहनों के मौत मामले में सियासत शुरू हो गई।…
CM Dhami-Nayvya Pandey

नव्या पांडे ने एशियन चैंपियनशिप में भारत को दिलाया स्वर्ण पदक, धामी ने दी बधाई

Posted by - May 29, 2025 0
जु-जित्सू में भारत का नाम रोशन करते हुए हल्द्वानी की नव्या पांडे (Navya Pandey) ने इतिहास रच दिया है। जॉर्डन…
CM Yogi

हम नक्सलवाद के सामने घुटने नहीं टेकते, नेस्तनाबूद कर देते हैं : योगी आदित्यनाथ

Posted by - April 21, 2024 0
कोरबा । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा है कि आज का भारत नक्सलवाद के सामने घुटने…