CM Bhajan Lal

गहलोत ने पांच साल कभी होटल में ताे कभी ऐसे ही सर्कस ही किया : मुख्यमंत्री

216 0

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सर्कस वाले बयान पर पलटवार किया है। शर्मा ने कहा कि गहलोत ने पांच साल सर्कस ही किया है। इन पांच साल में कभी होटल तो कभी ऐसे रहे, इसलिए उन्हें सर्कस दिखता है। उन्हाेंने कहा कि आजकल वह सोशल मीडिया पर बहुत बातें लिख रहे हैं। मैं उनको याद दिलाना चाहता हूं कि 10 महीने पीछे चले जाएं और अपनी उन बातों को याद करें। आदमी जब किसी की तरफ अंगुली करता है तो चार अंगुली उसकी तरफ हो जाती है, तो वह इस बात का ध्यान रखें।

मुख्यमंत्री (CM Bhajanlal Sharma) साेमवार काे जयपुर में पत्रकाराें से बातचीत कर रहे थे। उन्हाेंने कहा कि गहलाेत प्रदेश के कई बार मुख्यमंत्री रहे, वे अनुभवी हैं।

उन्हें कोई भी बयान देने से पहले अपनी तरफ देखना चाहिए। क्योंकि वह जिन बातों को कह रहे हैं, वह खुद भी उन कामों को कर सकते थे। उनका तो लंबा समय रहा है। उनको यह भी सोचना चाहिए कि मैं जो कह रहा हूं मैं उन पर कितना खरा उतरा हूं, उस पर विचार करना चाहिए।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने सोमवार को नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में टाइगर सफारी की शुरुआत की। उद्घाटन के बाद सीएम ने टाइगर सफारी भी की और बायोलॉजिकल पार्क भी देखा।

Related Post

दरिंदगी का शिकार हुई मासूम को जिंदा जला दिया गया, मोदी मंत्रिमंडल की महिला शक्ति चुप क्यों?- कांग्रेस

Posted by - August 4, 2021 0
दिल्ली कैंट के पुराना नांगल राया स्थित श्मशान घाट में 9 वर्षीय बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसे…
DM Sivan Bardhan

देश के भावी भविष्य तैयार करने वाले शिक्षा के मन्दिर होने ही चाहिए गुणवत्तायुक्त

Posted by - May 16, 2025 0
देहरादून : प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय परेड ग्राउंड में जर्जर छत का मामला संज्ञान में आते ही जिलाधिकारी सविन बसंल…