सीएम बघेल ने की घोषणा, जशपुर कांड में मृतकों के परिजनों को 50 लाख का मुआवजा

571 0

जशपुर छत्तीसगढ़ के जशपुर में शुक्रवार को बेकाबू कार चालक ने मूर्ति विसर्जन करने जा रहे लोगों को बेरहमी से कुचल दिया था। इसकी चपेट में आने से पत्थलगांव निवासी गौरव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोगों ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। इस घटना पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दु:ख व्यक्त करते हुए मामले के जांच के निर्देश दिए हैं। वहीं आज उन्होंने मृतकों के परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा कर दी है।

सीएम बघेल घटना ट्वीट कर कहा है कि मामले में दोनों आरोपी को कल ही गिरफ्तार कर लिया गया था। सीएम ने कहा कि पुलिस प्रशासन ने टी आई को लाइन अटैच, एसआई को निलंबित कर दिया है। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।

मूर्ति विसर्जन करने जा रहे थे लोग

यह घटना शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे की है। जशपुर के पत्थसगांव में कुछ लोग दुर्गा पंडालों की मूर्ति का विसर्जन करने के लिए नदी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार इन लोगों को कुचलते हुए निकल गई। इसकी चपेट में आने से पत्थलगांव निवासी गौरव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोगों ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। हादसे में दर्जनभर से अधिक लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जानकारी के अनुसार, वहां मौजूद अन्य लोगों ने कार का पीछा किया और करीब पांच किमी दूर सुखरापारा में पकड़ लिया। लोगों ने कार चालक की जमकर पिटाई की और गांजे से भरी कार को आग के हवाले कर दिया।

आक्रोशित लोगों ने पत्थलगांव थाने का घेराव और गुमला-कटनी नेशनल हाईवे पर मृतक का शव रख चक्काजाम कर दिया। हालात देखते हुए इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया है। जानकारी के मुताबिक, लोगों का आरोप है कि एक एएसआई गांजा तस्करी में संलिप्त है। कार चालक एएसआई के साथ मिलकर तस्करी करने वाला था। वहीं कार में कितना गांजा था ये पता नहीं चल पाया। लोगों ने एएसआई के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

दोषियों को बख्शेंगे नहीं- सीएम बघेल
जशपुर की घटना को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बहुत दुखद और हृदयविदारक बताया। उन्होंने कहा कि दोषियों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रथमदृष्टया दोषी दिख रहे पुलिस अधिकारियों पर भी कार्रवाई हुई है। जांच के आदेश दिए गए हैं। कोई भी बख्शा नहीं जाएगा। सबके साथ न्याय होगा। ईश्वर दिवंगतजनों की आत्मा को शांति दे।

कार सवार दोनों आरोपी गिरफ्तार
मामले में जशपुर एसपी का कहना है कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनकी पहचान बबलू विश्वकर्मा और शिशुपाल साहू के रूप में हुई है। दोनों मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं और वे छत्तीसगढ़ से गुजर रहे थे। उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। एसपी ने बताया कि पत्थलगांव में हुए हादसे में एसएचओ पत्थलगांव लाइन अटैच किया गया है। एएसआई को भी निलंबित कर दिया गया है। उन पर धारा 302 और 304 के तहत प्राथमिकी दर्ज होगी।

Related Post

Fruits-Vegetables

दूर होगी कृषि क्षेत्र की प्रच्छन्न बेरोजगारी, बढ़ेगा निर्यात, खाद्यान्न एवं पोषण सुरक्षा बोनस

Posted by - May 13, 2025 0
लखनऊ। देश की श्रम शक्ति का करीब 40 फीसद हिस्सा कृषि क्षेत्र में समायोजित है। फिर भी प्रच्छन्न बेरोजगारी इस…
CM Dhami

ज्योतिष महाकुंभ में बोले मुख्यमंत्री धामी: सनातन ज्ञान विज्ञान और अध्यात्म का अद्भुत संगम

Posted by - January 24, 2026 0
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, देहरादून में अमर उजाला द्वारा आयोजित…
CM Yogi

माफियामुक्त, गुंडामुक्त और दंगामुक्त हुआ यूपी, अब सिर्फ विकास की चर्चा : सीएम योगी

Posted by - April 19, 2025 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को गोरखपुर के विकास को और ऊंचाई देते हुए करीब 1500 करोड़…
PARAMBEER SINGH

परमबीर सिंह ने स्थानांतरण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका

Posted by - March 22, 2021 0
नई दिल्ली। मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह (Parambir Singh) ने होमगार्ड विभाग में अपने स्थानांतरण को लेकर सुप्रीम…