Electricity Department

हड़ताल के बाद बिजली इंजीनियरों में घमासान

372 0

लखनऊ। प्रदेश में बिजली कर्मियों की हड़ताल (Strike) तय समय से पहले खत्म होने के बाद निगम के इंजीनियरों (Electrical Engineers) में घमासान मचा है। हड़ताल के दौरान सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी को लेकर वे एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही हैं। तनातनी इस कदर बढ़ गई है कि कई जगह सीनियर और जूनियर में भी भिड़त हो रही है।

उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति की हड़ताल में पावर ऑफिसर एसोसिएशन सहित कई संगठन शामिल नहीं थे। संघर्ष समिति से जुड़े इंजीनियरों ने हड़ताल की तो ऑफिसर एसोसिएशन से जुड़े इंजीनियरों ने व्यवस्था संभालते हुए दो घंटे अतिरिक्त काम शुरू कर दिया। इस दौरान हड़ताली इंजीनियरों ने व्यवस्था संभालने वाले इंजीनियरों (Electrical Engineers) पर सोशल मीडिया पर कई तरह की अभद्र टिप्पणी की।

व्हाट्सएप, ट्विटर पर पोस्टर लगाए गए। हड़ताल खत्म होने के बाद मंगलवार को पावर ऑफिसर एसोसिएशन की फील्ड हॉस्टल में बैठक हुई। इसमें अभद्र टिप्पणी करने वालों के खिलाफ ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) की ओर से दंडात्मक कार्यवाही का निर्देश देने पर आभार जताया गया। तय किया गया कि अभद्र टिप्पणी करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।

इस संदेश के जारी होते ही केस्को कानपुर के अधिशासी अभियंता के व्यक्तिक सहायक ललित कृष्ण ने सहायक अभियंता अनुराग पांडेय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है।

ऊर्जा मंत्री ने बिलिंग सिस्टम से मोबाइल नम्बर को जोड़ने की शुरूआत की

इसी तरह मध्यांचल, पूर्वांचल सहित अन्य निगमों के अभियंताओँ ने भी दूसरे अभियंताओं के खिलाफ तहरीर दी है। बैठक में मौजूद पावर ऑफिसर एसोसिएशन के कार्यवाहक अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा, एसपी सिंह, पीएम प्रभाकर, अनिल कुमार, आरपी केन, अजय कुमार, बिंदा प्रसाद ने एलान किया है कि अभद्र टिप्पणी करने वालों को चिन्हित किया जा रहा है। उनके खिलाफ एसोसिएशन की ओर से भी रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।

Related Post

CM Yogi

बाबरी ढांचे का सपना देखने वालों से सीएम योगी की दो टूक, कभी नहीं आने वाला कयामत का दिन

Posted by - February 10, 2026 0
बाराबंकी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बाबरी ढांचे का सपना देखने वालों को कड़े शब्दों में चेतावनी दी है।…
CM Yogi

सीएम योगी ने अमेठी में कोका-कोला बॉटलिंग प्लांट का किया उद्घाटन, पिछली सरकारों पर साधा निशाना

Posted by - October 30, 2023 0
अमेठी। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) सोमवार अमेठी जिले के अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर स्थित इंडस्ट्रियल एरिया त्रिशुंडी में 900…
AK Sharma

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री महाकुम्भ 2025 में आये श्रद्धालुओं को माला पहना किया स्वागत

Posted by - January 13, 2025 0
महाकुंभनगर: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि प्रयागराज महाकुम्भ 2025 (Maha…