सिविल इंजीनियरिंग के छात्र की हुई मौत

सिविल इंजीनियरिंग के छात्र की हुई मौत

940 0

महमूदाबाद पालीटेक्निक में सिविल इंजीनियरिंग के एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई,उसका शव हॉस्टल की छत पर मिला। पुलिस सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तालगांव इलाके के सखुवापुर गांव निवासी जहीर अहमद का पुत्र समीर अहमद यहां जवाहर लाल नेहरू पालीटेक्निक में सिविल इंजीनियरिंग द्वितीय वर्ष में पढ़ाई कर रहा था। समीर ने कैथी टोला में वस्सन रिजवी के हॉस्टल में किराये पर कमरा लेकर अपने मित्र तेवला निवासी समीर के साथ रह रहा था।

जिला प्रशासन ने वृक्षों के संरक्षण की जिम्मेदारी वन विभाग को सौंपी

उन्होंने बताया कि शनिवार रात करीब 12 बजे दोनों छात्रों ने भोजन किया और उसके बाद समीर सो गया।
उन्होंने आज सुबह समीर का शव छत पर पड़ा होने की सूचना अन्य छात्रों ने पुलिस को दी। मौके पर कोतवाल अनिल पाण्डेय, कस्बा इंचार्ज संदीप तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि छत पर छात्र के शव के पास से कीटनाशक की नई बोतल बरामद हुई हैं। बगल में रखे स्टील के गिलास में भी कीटनाशक था। समीर की नाक और मुंह के झाग निकल रहा था। उसका मोबाइल भी मौके पर पड़ा मिला।

पूछताछ में छात्रों और परिजनों ने पुलिस को बताया कि दो-तीन दिन पहले फोन पर उससे हुई थी। समीर ने परिजनों से बात करते हुए कहा कि 16 मार्च से उसकी परीक्षाएं प्रस्तावित हैं। उन्होंने बताया कि हॉस्?टल की तलाशी में एक पर्ची मिली है। दुकान से पता चला कि छात्र दो दिन पहले ही कीटनाशक खरीदकर लाया था। मामले की अन्य बिन्दुओं पर भी जांच की जा रही है।

Related Post

CM Yogi gave a big gift to 1.86 crore families

होली से पहले सीएम योगी ने 1.86 करोड़ परिवारों को दिया बड़ा तोहफा

Posted by - March 12, 2025 0
लखनऊ। होली के ठीक पहले बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत…
Savin Bansal

Time & Cost overruns  की जिम्मेदारी विभाग और कार्यदायी फर्म  कीः डीएम

Posted by - December 17, 2025 0
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल (Savin Bansal) के निर्देशानुसार आज उप जिलाधिकारी श्रीमती कुमकुम जोशी के नेतृत्व में क्यूआरटी (त्वरित प्रतिक्रिया…
CM Yogi

मुख्यमंत्री योगी पहुंचे मथुरा, बांके बिहारी मंदिर में किया दर्शन पूजन

Posted by - November 19, 2023 0
मथुरा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर यहां हो रही तैयारियों की समीक्षा करने रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…