UP GIS

GIS: “सतत विकास में नवीनीकरण ऊर्जा का योगदान’’ का किया जाएगा आयोजन

334 0

लखनऊ। प्रदेश में वर्ष 1983 में सतत् विकास हेतु स्वच्छ ऊर्जा की आवश्यकता की पूर्ति हेतु प्रदेश के अतिरिक्त ऊर्जा विभाग के अन्तर्गत गैर पारम्परिक ऊर्जा एजेन्सी (UPNEDA) की स्थापना की गयी। तभी से यू0पी0 नेडा द्वारा नवीनीकृत ऊर्जा (Renewable Energy) को प्रोत्साहित कर प्रदेश के जनमानस को हरित एवं गुणवत्तापूर्ण ऊर्जा की उपलब्धता सुनिश्चित करायी जाती है। साथ ही पर्यावरण सुरक्षा तथा ऊर्जा संरक्षण को प्रोत्साहित किया जाता है।

भारत सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट में हरित ऊर्जा पर आधारित विकास को प्राथमिकता प्रदान की गयी है तथा इसे अमृत काल की सप्तऋषि प्राथमिकताओं में इंगित किया गया है, जिससे स्पष्ट होता है कि हमारा देश भविष्य में हरित ऊर्जा के क्षेत्र में कार्य करने हेतु नेट जीरो लक्ष्य की पूर्ति हेतु संकल्पबद्ध है। साथ ही प्रदेश को नवीनीकृत ऊर्जा (Renewable Energy) के क्षेत्र में निर्माण का हब बनाने तथा इस क्षेत्र में रोजगार की सम्भावनाओं के विकास हेतु कटिबद्ध है।

प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 10 से 12 फरवरी, 2023 की अवधि में आयोजित हो रहे ग्लोबल इन्वेस्टर समिट (GIS-23) के अन्तर्गत ’’सतत् विकास में नवीनीकृत ऊर्जा (Renewable Energy) का योगदान’’ विषय पर सत्र का आयोजन किया जायेगा। यह सत्र हैंगर-04, वशिष्ठ हाॅल, वृन्दावन योजना, लखनऊ में 10 फरवरी, 2023 को अपरान्ह 02ः30 से 04ः00 बजे के बीच आयोजित होगा। इस सत्र का नेतृत्व ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री एके शर्मा एवं ऊर्जा राज्य मंत्री डा0 सोमेन्द्र तोमर द्वारा किया जायेगा। सत्र के प्रारम्भ में अपर मुख्य सचिव ऊर्जा, उत्तर प्रदेश  तथा सचिव ऊर्जा, भारत सरकार द्वारा ऊर्जा संक्रमण में संभावनाओं एवं चुनौतियों पर विचार व्यक्त किया जायेगा। इसके पश्चात् विभिन्न प्रतिष्ठित वैश्विक एवं राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञों द्वारा राउण्ड-द-क्लाॅक (आर0टी0सी0) पाॅवर, सौर ऊर्जा उत्पादन संयंत्रों में ओपन एक्सेस, रूफ-टाॅप सौर संयत्र, जैव-ऊर्जा तथा ग्रीन हाइड्रोजन जैसे विषयों पर प्रकाश डाला जाएगा।

इसके पश्चात निवेशकों को प्रदेश में नवीनीकृत ऊर्जा क्षेत्र में उपलब्ध अपार संभावनाओं के सम्बन्ध में जानकारी दी जाएगी। तदोपरान्त देश के ऊर्जा क्षेत्र के अग्रणी वित्तीय संस्थाओं जैसे पावर फाइनेंस कारपोरेशन, रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन कारपोरेशन तथा इरेडा के शीर्ष नेतृत्व द्वारा नवीनीकृत ऊर्जा क्षेत्र को वित्तीय सहायता प्रदान करने पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इसकेे पश्चात् इन विषयों पर एक खुली परिचर्चा होगी।

प्रदेश में नवीनीकृत ऊर्जा क्षेत्र को प्रोत्साहित एवं विकसित करने हेतु सौर ऊर्जा नीति (वर्ष-2022) एवं जैविक ऊर्जा नीति (वर्ष-2022) लागू की गयी है, जिसे समस्त हितधारकों से अभूतपूर्व समर्थन प्राप्त हुआ है। उत्तर प्रदेश शासन एवं नवीनीकृत ऊर्जा क्षेत्र के प्रख्यात उपक्रमों के मध्य ग्रीन हाइड्रोजन, पम्प स्टोरेज, जिओ-थर्मल ऊर्जा तथा यूटीलिटि स्केल एवं फ्लोटिंग सौर परियोजनाओं से सम्बन्धित निवेश समझौते हस्ताक्ष्रित किये जाएंगे।

यूपी की संस्कृति और परंपरा से रूबरू होंगे GIS के मेहमान

ग्लोबल इन्वेस्टर समिट (GIS-23) का आयोजन नवीनीकृत ऊर्जा (Renewable Energy) क्षेत्र में निवेश की प्रतिबद्धताओं को मूर्त रूप देने तथा प्रदेश के समावेशी आर्थिक विकास में अत्यन्त सहायक सिद्ध होगा।

Related Post

corona cases in india

यूपी में कोरोना के 103 नये मामले, तीन और की मौत लखनऊ में 17 मिले संक्रमित,

Posted by - February 14, 2021 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अब सोमवार के साथ ही मंगलवार को भी फ्रंट लाइन वर्कर्स का वैक्सीनशन होगा। अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने रविवार को बताया कि अब तक 8.9 लाख स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंट लाइन कर्मियों को कोविड वैक्सीनेशन लगाने का काम किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों के बाद फ्रंट लाइन कर्मियों को टीके लगाये जा रहे हैं। इसी क्रम में 15 और 16 फरवरी को वैक्सीन के लिए चिन्हित लोगों को दो दिन पहले ही सूचित करने के निर्देश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दिये गये हैं, जिससे कि संबंधित कर्मी समय से पहुंचकर वैक्सीन की डोज लगवा सके। इसी बीच प्रदेश में रविवार को कोरोना के 103 नये मामले सामने आये हैं, जबकि तीन और की मौत हो गयी है। इसी तरह राजधानी लखनऊ में भी 17 और पीड़ित मिले हैं और एक मरीज की मौत हो गयी है। मौजूदा समय में प्रदेश में संक्रमण अब स्थिति लगभग पूरी तरह से नियंत्रण में है। जहां एक तरफ रोज होने वाली मौतों की संख्या में भरी कमी हुई है, वहीँ दूसरी तरफ एक्टिव केसेस का नंबर भी कम हो रहा है। वैसे प्रदेश में अब तक कुल 6,02,190 संक्रमित मिल चुके हैं। इसके साथ ही मरने वालों का आंकड़ा भी अब बढ़ कर 8,702 हो गया है। रविवार को मरने वालों में लखनऊ के अलावा मेरठ और लखीमपुर खीरी के 1-1 मरीज शामिल हैं। अपर मुख्य सचिव ने लोक भवन में प्रेस प्रतिनिधियों को बात करते हुए बताया कि प्रदेश में कोविड से रिकवरी का प्रतिशत अब 98 फीसदी से ज्यादा हो गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 156 और अब तक 5,90,448 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,85,179 क्षेत्रों में 5,11,270 टीम दिवस के माध्यम से 3,14,57,411 घरों के 15,27,66,050 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में शनिवार को एक दिन में कुल 1,21,440 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 2,95,61,480 सैम्पल की जांच की गयी है। सहगल ने बताया कि प्रदेश में सर्विलांस का नया प्रयोग कर हर परिवार तक पहुंच कर उनका हालचाल लेते हुए कोविड संक्रमण की जानकारी ली जा रही है। उन्होंने बताया कि अब तक 2.95 करोड़ से ज्यादा कोविड के टेस्ट और 15.27 करोड़ से ज्यादा व्यक्तियों से संपर्क कर कोविड संक्रमण की जानकारी ली गयी है। प्रदेश में कोरोना का संक्रमण कम हुआ है। मुख्यमंत्री के निर्देशन में प्रदेश सरकार के कोविड संक्रमण के प्रभावी नियंत्रण की कार्ययोजना कारगर सिद्ध हो रही है। प्रदेश में सर्विलांस, कांट्रैक्ट कांटेक्ट व एग्रेसिव टेस्टिंग से कोविड नियंत्रण में सफलता मिली है।
PM Modi

पीएम मोदी ने दी उत्तर प्रदेश को सौगात,74 रेलवे स्टेशनों का हुआ पुनर्विकास

Posted by - February 26, 2024 0
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने सोमवार को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत वर्चुअल माध्यम से 41 हजार…