नागरिकता संशोधन कानून 2019

नागरिकता संशोधन कानून 2019 वीर सावरकर के विचारों के खिलाफ : उद्धव ठाकरे

976 0

मुंबई। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर सावरकर को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर घमासान मचा हुआ है। तो वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना सुप्रीमो उद्धव ठाकरे ने सावरकर को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि सावरकर पर हमारा रुख पहले जैसा है।

कॉमन मिनिमम प्रोग्राम के आधार पर काम कर रही है सरकार

नागपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि शिवसेना-कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन की सरकार कॉमन मिनिमम प्रोग्राम के आधार पर काम कर रही है। न कि विचारधारा के आधार पर। सावरकर पर हमारा रुख पहले जैसा ही है।

CAA पर कोर्ट के फैसले का इंतजार

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले देखते हैं कि नागरिकता संशोधन कानून 2019 पर अदालत क्या फैसला देती है? उसके बाद हम अपना रुख साफ करेंगे। वहीं ठाकरे ने कहा कि नागरिकता कानून सावरकर के विचारों के खिलाफ है।

 

शिव सेना के अध्यक्ष व सीएम उद्धव ठाकरे ने रविवार को एक कार्यक्रम में कहा कि नागरिकता संशोधन कानून (कैब) सावरकर के विचारों के खिलाफ है। उन्होंने सवाल किया, ‘क्या कैब किसी विचारधारा पर आधारित है? इसे लेकर उपजी हिंसा के बारे में क्या कहेंगे?’

सावरकर पर संजय राउत बोले- वह पूरे देश के देवता समान

इससे पहले शिवसेना नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने शनिवार को कहा था कि वीर सावरकर केवल महाराष्ट्र ही नहीं बल्कि देश के लिए ‘देवता’ के समान हैं। सावरकर नाम में राष्ट्राभिमान और स्वाभिमान है। नेहरू और गांधी की तरह विनायक दामोदर सावरकर ने भी आजादी के लिए अपना जीवन न्यौछावर कर दिया। ऐसे हर ‘देवता’ का सम्मान किया जाना चाहिए। इस पर किसी तरह का कोई समझौता नहीं किया जाएगा। शिव सेना ने लोकसभा में इस विधेयक का समर्थन किया था, लेकिन कांग्रेस के दबाव बनाने के बाद उसने राज्यसभा से वॉकआउट कर लिया था।

इसके बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, ‘मेरा नाम राहुल सावरकर नहीं है। माफी नहीं मांगूगा।’
इस बयान के बाद से ही महाराष्ट्र ही नहीं देश की राजनीति में उबाल आ गया। शिव सेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने भी कांग्रेस को आगाह कि भविष्य में वह इस तरह के बयानों से बचे। इसके बाद भाजपा नेता व महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग की और उन्होंने शिव सेना से भी जवाब मांगा।

Related Post

नए गृह राज्यमंत्री पर हत्या-महिला उत्पीड़न जैसे 11 मुकदमे दर्ज, लांबा बोली- देश को मुबारक हो

Posted by - July 10, 2021 0
मोदी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार हो चुका है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी टीम में कुल 78 मंत्रियों को जगह…

सरकार अगर राष्ट्र की संपत्ति में इजाफा नहीं कर सकती तो औनेपौने दामों पर क्यों बेच रही?- तेजस्‍वी यादव

Posted by - August 26, 2021 0
बिहार के राष्‍ट्रीय जनता दल नेता तेजस्‍वी यादव ने केंद्र सरकार के नेशनल मोनेटाइजेशन पाइपलाइन प्‍लान को लेकर सवाल उठाए…
cm yogi

सड़क दुर्घटनाओं को न्यूनतम करने पुलिस से समन्वय और तकनीक की मदद ले परिवहन विभाग: मुख्यमंत्री

Posted by - August 22, 2025 0
लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रदेश में ई-बसों की खरीद में ‘मेड इन यूपी’ को प्राथमिकता देने का…
CM Yogi

गोरक्षनगरी में महामहिम की अगवानी को सीएम योगी ने डाला डेरा

Posted by - June 4, 2022 0
गोरखपुर: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ramnath Kovind) शनिवार को गोरक्षनगरी (Gorakshanagri) में धर्म, अध्यात्म और प्रकृति के संगम से रूबरू होंगे।…