चॉकलेट डे

Valentine week का तीसरा दिन चॉकलेट डे, जाने इससे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें

1109 0

नई दिल्ली। वैलेंटाइन वीक का तीसरा दिन चॉकलेट के नाम है। इस दिन को चॉकलेट डे के रूप में मनाते हैं। पहले दिन रोज डे और दूसरा दिन प्रपोज डे के तौर पर लोग मना चुके हैं। अब बारी है चॉकलेट डे की।

वैलेंटाइन वीक का तीसरा दिन चॉकलेट डे 

गुलाब का फूल देकर जिस प्रेम की कहानी का आगाज किया था। उसका तीसरा दिन चॉकलेट डे होता है। इसलिए प्यार करने वाले इसे कतई हल्के में न लें। वैलेंटाइन वीक में जितना महत्व रोज डे और प्रपोज डे का था। उससे कहीं अधिक महत्व चॉकलेट डे का है। क्योंकि जब प्रपोज कर दिया जाता है तो जरूरत महसूस होती है एक दूसरे को अच्छे ढंग से समझने की। एक दूसरे के साथ अधिक से अधिक समय बिताने की। जिसका जरिया बनती है चॉकलेट।

भारत में रोज डे और प्रपोज डे के बाद अपने प्यार का मुंह मीठा करने के नाते चॉकलेट को शगुन के तौर पर  हैं खिलाते

9 फरवरी को पूरी दुनिया में चॉकलेट डे मनाया जाता है। लव कपल इस दिन का वर्ष भर इंतजार करते हैं। चॉकलेट को प्यार के प्रतीक के तौर पर देखते हैं। वहीं भारत में इसे शगुन के तौर पर भी देखा जाता है। भारत में रोज डे और प्रपोज डे के बाद अपने प्यार का मुंह मीठा करने के नाते चॉकलेट को शगुन के तौर पर खिलाते हैं।

‘कराओके सिंगिंग स्टार ऑफ लखनऊ’ बने 84 वर्षीय सतीश दलेला 

चॉकलेट का इतिहास चार हजार साल पुराना है। इसलिए जो लोग चॉकलेट डे को सेलिब्रेट करने जा रहे हैं। वे इसको लेकर थोड़ा ज्ञान भी बढ़ा लें। ताकि अगर आपका लव पार्टनर इसके बारे में कुछ पूछ लें तो शर्मिंदा न होना पड़े। चॉकलेट को बनाने का श्रेय अमेरिका को जाता है। आज की तरह की इसका स्वाद मीठा नहीं था, शुरूआत में इसका स्वाद कसेला और तीखा हुआ करता था। चॉकलेट कोको से बनाई जाती है। अमेरिका में इसके पेड़ बड़ी संख्या में पाए जाते हैं, लेकिन अफ्रीका दुनिया का बड़ा आपूर्ति करने वाला देश है। 70 फीसदी कोको की आपूर्ति अफ्रीका से ही होती है।

चॉकलेट स्वादिष्ट होने के साथ साथ शरीर को एनर्जी भी प्रदान करती है। चॉकलेट की लोकप्रियता को देखते हुए बाजार में चॉकलेट से बने आइटमों की बहार है। चॉकलेट सेहत के लिए लाभदायक भी होती है। चॉकलेट कोलेस्ट्रोल की मात्रा को भी नियंत्रित करती है।

Related Post

SS Sandhu

मुख्य सचिव ने अम्ब्रेला ब्राण्ड ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ की प्रगति की समीक्षा की

Posted by - January 5, 2024 0
देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु (SS Sandhu) ने शुक्रवार को सचिवालय में उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों को अंतर्रास्ट्रीय बाजार में…
Governor releases books based on the life of CM Dhami

राज्यपाल ने किया मुख्यमंत्री धामी के जीवन पर आधारित पुस्तकों का विमोचन

Posted by - November 27, 2025 0
देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) द्वारा आज राजभवन में देवभूमि उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)…
CM Dhami

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतें लंबित होने पर मुख्यमंत्री नाराज, 15 दिनों में निवारण करने के दिए निर्देश

Posted by - June 27, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह (CM Dhami) ने सीएम हेल्पलाइन पर आई शिकायतों के निवारण में देरी पर नाराजगी जताई है।…
savin bansal

आप ग्रामवासियों को कहीं जाने की नही है आवश्यकता; प्रशासन हरदम खड़ा यहीं आपके समक्षः डीएम

Posted by - July 14, 2025 0
देहरादून:  मुख्यमंत्री के आपदा की घटनाओं पर त्वरित रिस्पांस हेतु  सभी जिलाधिकारियों निर्देशित किया गया है। जिले के मिसराल पट्टी…