चिराग पासवान

चिराग पासवान बोले- एनडीए में बेहतर तालमेल के लिए कोऑर्डिनेशन कमेटी जरूरी

826 0

नई दिल्ली। लोकजन शक्ति पार्टी प्रमुख सांसद चिराग पासवान ने कहा कि एनडीए में बेहतर तालमेल के लिए संयोजक की नियुक्ति होनी चाहिए। पासवान यह बयान ऐसे समय में आया है जब महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री को लेकर शिवसेना राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) से अलग हो गई है। दिल्ली में एनडीए घटक दलों की बैठक के बाद उन्होंने कहा कि आज हमें शिवसेना की कमी खली है। उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान सभी घटक दलों ने अपनी चिंताएं रखीं।

चिराग पासवान ने कहा कि गठबंधन के घटक दलों के बीच बेहतर तालमेल के लिए एनडीए संयोजक की नियुक्ति होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि एनडीए संयोजक या एक एनडीए कोआर्डिनेशन कमेटी बनाई जाए, ताकि समय-समय पर घटक दलों के बीच बातचीत हो सके। यह बातचीत न सिर्फ संसद सत्र के दौरान बल्कि बाकी समय में भी हो।

लता दीनानाथ मंगेशकर ग्रामोफोन रिकॉर्ड संग्रहालय में मिलेगा 7 हजार 600 गीतों का दुर्लभ संग्रह 

एलजेपी प्रमुख ने कहा कि यह चिंता की बात है कि पहले टीडीपी, फिर आरएलएसपी और अब शिवसेना ने एनडीए का साथ छोडा दिया है। संयोजक या एक एनडीए कोआर्डिनेशन कमेटी से गठबंधन की स्थिति बेहतर होगी। उन्होंने कहा कि आगामी सत्र में सभी सहयोगी एक साथ मिलकर काम करेंगे और इस तरह की और बैठकें होनी चाहिए।

चिराग पासवान का यह बयान ऐसे समय में आया है जब झारखंड विधानसभा चुनाव में बीजेपी और एलजेपी के बीच सीटों के बंटवारे पर बात नहीं बनी। दोनों दल अलग-अलग चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। बता दें कि झारखंड चुनाव में एलजेपी बीजेपी से 6 सीटें मांग रही थी। बात न बनने के बाद एलजेपी ने बीजेपी के खिलाफ अपने उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है।

Related Post

CM Bhajanlal Sharma

मुख्यमंत्री का केन्द्र सरकार से जयपुर में राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र खोलने का अनुरोध

Posted by - January 3, 2025 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal) ने वर्ष 2026 में खेलो इण्डिया राष्ट्रीय युवा खेलों की मेजबानी राजस्थान को देने…
उत्तराखंड,uttarakhand

उत्तराखंड में लोगो को गर्मी से मिली राहत, बर्फबारी और बारिश से मौसम हुआ सुहाना

Posted by - April 30, 2022 0
उत्तराखंड(Uttarakhand) :  देश भर में गर्मी अपना कहर बरपा रही है। लेकिन बीते शुक्रवार से उत्तराखंड(Uttarakhand) में मौसम ने करवट…

पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. रंगराजन की पत्नी की हत्या, एक हिरासत में, दो की तलाश जारी

Posted by - July 7, 2021 0
दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री पी रंगराजन कुमारमंगलम की पत्नी किट्टी कुमार मंगलम की मंगलवार देर रात उनके दिल्ली आवास पर…