चीनी साइबर अटैक से US और यूरोप परेशान

951 0

अमेरिका और यूरोप के कई देशों पर चीन लगातार साइबर हमले कर रहा है। चीनी हैकर रैनसमवेयर अटैक कर दुश्मन देशों से क्रिप्टो करेंसी में पैसों की वसूली कर रहे हैं। ये आरोप अमेरिका की 3 जांच एजेंसियों ने जॉइंट स्टेटमेंट जारी कर सोमवार को चीन पर लगाए हैं।

स्टेटमेंट में कहा गया है कि चीन की सरकार ही दुश्मन देशों पर ये हमले करवाती है। ऐसा पहली बार है, जब नाटो देशों के ग्रुप और यूरोप ने चीन के साइबर हमलों की खुलकर आलोचना की है। एडवायजरी को ‘चीन का स्टेट- स्पॉन्सर्ड साइबर ऑपरेशन’ टाइटल दिया गया है।

अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोपियन यूनियन के सभी देश, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, न्यूजीलैंड, जापान और नाटो ग्रुप के सभी देशों ने साइबर हमलों के लिए चीन की आलोचना की है। इन देशों ने कहा है कि चीन का रक्षा मंत्रालय अपने साइबर एक्टिविस्ट से ये हमले करवा रहा है।

ठाणे में लैंडस्लाइड के बाद मलबा घर पर गिरा, 3 बच्चों समेत 5 लोगों की मौत

स्टेटमेंट में कहा गया है कि चीन के हैकर खासतौर पर ऐसे सेक्टर को टारगेट करते हैं, जो देश की अर्थव्यवस्था में बड़ी भूमिका निभाता है। इसमें सर्विस प्रोवाइडर्स, सेमीकंडक्टर कंपनी, डिफेंस इंडस्ट्री, यूनिवर्सिटी, मेडिकल इंस्टीट्यूशन शामिल हैं। चीन ये सोची समझी रणनीति के तहत करता है। जॉइंट स्टेटमेंट में ऐसे 50 तरीके बताए गए हैं, जिनके जरिए चीन अमेरिका और उसके सहयोगी देशों पर साइबर हमला करता है।

Related Post

IIM- TikTok

अब IIM के स्टूडेंट्स TikTok वीडियो से सीखेंगे मैनेजमेंट के गुर, एमओयू साइन

Posted by - January 17, 2020 0
नई दिल्ली। इंडियन इन्सटीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट(IIM )- इंदौर ने वीडियो शेयरिंग ऐप टिकटॉक से गुरुवार को पार्टनरशिप करके ट्रेन्ड प्रोफेशनल्स…
स्मार्टफोन

Vivo ने लॉन्‍च किया शानदार iQOO Smartphone, 256 GB स्टोरेज और 4000mAh की बैटरी से लैस है फोन

Posted by - March 3, 2019 0
टेक डेस्क। चीन की स्‍मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo ने अपने सब-ब्रांड आईकू के तहत अपना पहला प्रीमियम स्‍मार्टफोन iQOO Smartphone…
मास्क और हजमत सूट की कमी

मास्क और हजमत सूट की कमी से निजात दिलाएगी आईआईटी कानपुर की तकनीक

Posted by - April 4, 2020 0
नई दिल्ली। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर के वैज्ञानिक एक ऐसी तकनीक विकसित कर रहे हैं, जिससे मास्क और हजमत…