वैभव कृष्ण के निलंबन पर बोले मुख्य सचिव

वैभव कृष्ण के निलंबन पर बोले मुख्य सचिव, नैतिक मूल्यों की अवहेलना करने वालों को मिलेगा दंड

1050 0

लखनऊ। नोएडा के सस्पेंड एसएसपी वैभव कृष्ण के लेटर बम के बाद यूपी का पूरा प्रशासन सहम गया है। वैभव कृष्ण ने जिस तरीके से ट्रांसफर और पोस्टिंग को लेकर आरोप लगाए हैं। उसके बाद उन्हें सर्विस रूल बुक का हवाला देते हुए ससपेंड कर दिया गया है। इस पूरे मामले में एक न्यूज चैनल से बातचीत के दौरान यूपी के मुख्य सचिव आरके तिवारी ने कहा कि जो भी नैतिक मूल्यों से हटकर कार्य करेगा उसको दंड दिया जाएगा।

ब्यूरोक्रेसी का कार्य करने का होता है एक तरीका,  जनता के लिए काम करना उसका पहला लक्ष्य

उन्होंने कहा कि ब्यूरोक्रेसी का कार्य करने का एक तरीका होता है। जनता के लिए काम करना उसका पहला लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि जो भी उन तरीकों को तोड़ता है और नैतिक मूल्यों से हटता है। तो सरकार उसके खिलाफ कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटती है।

लखनऊ और नोएडा में कमिश्नरी सिस्टम लागू होने के सवाल पर मुख्य सचिव ने कहा कि ऐसा सुझाव आया है। प्रदेश सरकार इस पर विचार कर रही है। सुझाव आते रहते हैं और जो बेहतर होता है, उसके लिए हम कार्य करते हैं।

IND vs SL: सीरीज फतह करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया 

भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे पांच आईपीएस अफसरों- अजयपाल शर्मा, सुधीर सिंह, हिमांशु कुमार, राजीव नारायण मिश्रा व गणेश साहा पर भी कार्रवाई

बता दें कि योगी सरकार ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए नोएडा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण को निलंबित कर दिया है। उनके साथ ही, भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे पांच आईपीएस अफसरों- अजयपाल शर्मा, सुधीर सिंह, हिमांशु कुमार, राजीव नारायण मिश्रा व गणेश साहा पर भी कार्रवाई करते हुए उन्हें हटाया गया है। बता दें कि सीएम योगी मुख्यमंत्री कार्यालय में भेजे गए गोपनीय पत्र के लीक होने से नाराज थे।

एसएसपी वैभव कृष्ण पर एक महिला के साथ चैट वायरल होने के मामले में  हुई कार्रवाई

एसएसपी वैभव कृष्ण पर एक महिला के साथ चैट वायरल होने के मामले में कार्रवाई हुई है। वायरल चैट को लेकर गुजरात फॉरेंसिक लैब की रिपोर्ट आने के बाद ये कार्रवाई की गई है। लैब की रिपोर्ट में इन चैट्स को सही पाया गया है। जबकि, वैभव कृष्ण ने इन्हें फर्जी बताया था। हालांकि, लैब की रिपोर्ट में ये वीडियो एडिटेड और मार्फ्ड नहीं पाए गए।

Related Post

पीएम मोदी ने जेपी-नानाजी देशमुख को दी श्रद्धांजलि, कहा- भारत के इतिहास में अमिट छाप छोड़ी

Posted by - October 11, 2021 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आपातकाल विरोधी आंदोलन का नेतृत्व करने वाले समाजवादी नेता जयप्रकाश नारायण और जन संघ…
players have been nominated for this Arjuna Award

जानिए यह अर्जुन पुरस्कार में किन खिलाड़ियों के नाम को किया गया है नामांकित

Posted by - August 18, 2020 0
भारतीय तेज गेंदबाज इशांत शर्मा उन 29 खिलाड़ियों में शामिल हैं जिनके नाम की सिफारिश मंगलवार को खेल मंत्रालय की…
CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री साय ने आईईडी ब्लास्ट में नाै जवानाें के बलिदान पर जताया शाेक

Posted by - January 6, 2025 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के कुटरू में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट में 8 जवानों सहित…

KBC 11: पैतृक गांव में शिव मंदिर बनवाना चाहती है करोड़पति बनीं यह महिला

Posted by - September 20, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला शो कौन बनेगा करोड़पति सीजन 11′ में महाराष्ट्र की बबीता ताड़े करोड़पति…