cm yogi

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिए RTPCR टेस्टिंग की संख्या बढ़ाने के निर्देश

1024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल दौरे पर निकलने से पूर्व अपने सरकारी आवास पर प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम, बचाव, उपचार तथा टीकाकरण की प्रगति के सम्बन्ध में समीक्षा की। उन्होंने कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के दृष्टिगत ग्राम पंचायत तथा म्युनिसिपल वाॅर्ड स्तर पर निगरानी समितियों का गठन आज ही कर उन्हें सक्रिय करने के निर्देश दिए। वहीं उन्होंने बढ़ते हुए कोरोना वायरस को देखते हुए RTPCR टेस्टिंग को भी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए प्रदेश में RTPCR टेस्टिंग की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्टैटजिक सैम्पलिंग के माध्यम से आरटीपीसीआर के सैम्पल भेजने के भी निर्देश दिये।

गांवों में बढ़ाई जाए कोरोना की निगरानी समितियां

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी अधिकारियों के साथ-साथ युवक मंगल दल, चौकीदार इत्यादि को निगरानी समिति में शामिल किया जाए। इसी प्रकार शहरी क्षेत्रों में सिविल डिफेन्स तथा स्वैच्छिक संगठनों को निगरानी समितियों में सम्मिलित किया जाए। निगरानी कार्य में जनप्रतिनिधियों की भी सहायता ली जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि निगरानी समितियां अन्य राज्यों से उत्तर प्रदेश पहुंचने वाले यात्रियों की माॅनीटरिंग करें। साथ ही वे ऐसे अन्य व्यक्तियों की भी निगरानी करें, जिनमें कोविड-19 के लक्षण मौजूद हों. उन्होंने कहा कि कोरोना मामलों की मैपिंग कर रणनीतिक निगरानी से ऐसे मामलों का शीघ्र पता चल सकेगा और मरीज को आइसोलेट किया जा सकेगा।

बढ़ाई जाए आरटी पीसीआर की टेस्टिंग

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देशित किया है कि किसी भी संक्रमित व्यक्ति से सम्बन्धित 25 लोगों की टेस्टिंग की जाए। इससे कोरोना के प्रसार को रोकने में काफी मदद मिलेगी। निगरानी समितियों के माध्यम से सामुदायिक निगरानी करके कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है। उन्होंने आरटीपीसीआर टेस्टिंग की संख्या बढ़ाने के भी निर्देश दिये। उन्होंने स्टैटजिक सैम्पलिंग के माध्यम से आरटीपीसीआर के सैम्पल भेजने के भी निर्देश दिये।

जनपदों में बढ़ाए जाएंगे कोविड-19 बेड

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण की वर्तमान स्थिति के मद्देनजर कोविड अस्पतालों में पर्याप्त संख्या में बेड्स की व्यवस्था की जाए. साथ ही इन अस्पतालों में डाॅक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ की निरन्तर उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। इन अस्पतालों में ऑक्सीजन, वेण्टीलेटर्स तथा दवाइयों की भी आवश्यकतानुसार उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। कोविड अस्पतालों में वरिष्ठ डाॅक्टर्स निरन्तर राउण्ड लें।

मुख्यमंत्री ने सभी जनपदों में इण्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ट कण्ट्रोल सेन्टर्स को प्रभावी बनाने के निर्देश दिये। सभी जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुसिल अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रतिदिन सुबह कोविड चिकित्सालय में तथा शाम को इण्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कण्ट्रोल सेन्टर में बैठक कर स्थिति की समीक्षा करें तथा आगे की रणनीति बनाएं।

अनिवार्य होगा मास्क पहनना

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि कोरोना से जंग में मास्क एक महत्वपूर्ण टूल है। इसलिए लोगों को अनिवार्य रूप से मास्क पहनने के लिए कहा जाए। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि दुकानदार मास्क पहनकर ही अपनी दुकान का संचालन करें। इसी प्रकार यह भी सुनिश्चित किया जाए कि ऑटो, टैक्सी तथा बस ड्राइवर भी अनिवार्य रूप से मास्क पहनें। ऑटो, टैक्सी तथा बस का प्रयोग उन्हीं यात्रियों को करने दिया जाए, जिन्होंने मास्क पहना हो।

उन्होंने कोरोना संक्रमण से बचाव के सम्बन्ध में लोगों को जागरूक करने के लिए पब्लिक एड्रेस सिस्टम का प्रभावी इस्तेमाल करने के निर्देश भी दिये। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने टीकाकरण की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने टीकाकरण कार्य की गति को बढ़ाने के भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि टीकाकरण होने से काफी हद तक कोरोना संक्रमण के प्रभाव से लोगों को बचाया जा सकेगा। सभी जनपदों में प्रत्येक दिन के लिए निर्धारित टीकाकरण के लक्ष्य को हर हाल में पूरा किया जाए।

Related Post

CM Yogi

सात वर्षों में प्रदेश में आंगनवाड़ी केंद्रों की संख्या दोगुनी हुई: योगी

Posted by - February 28, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को कहा कि पिछले सात वर्ष में उत्तर प्रदेश में आंगनवाड़ी केंद्रों…
CM Yogi

Japan Tour: सीएम योगी ने कोनोइके ट्रांसपोर्ट के साथ की अहम बैठक, यूपी में निवेश के लिए किया आमंत्रित

Posted by - February 25, 2026 0
टोक्यो/लखनऊ। उत्तर प्रदेश को ग्लोबल सप्लाई चेन और हाई-वैल्यू मैन्युफैक्चरिंग का सशक्त केंद्र बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…
28 lakh lamps will be lit up to welcome Lord Ram

इस बार और भी भव्य होगा अयोध्या का दीपोत्सव, योगी सरकार ने शुरू की तैयारी

Posted by - August 20, 2024 0
अयोध्या । योगी सरकार दीपावली के अवसर पर अयोध्या में होने वाले दीपोत्सव (Deepotsav) कार्यक्रम में भव्यता के नए प्रतिमान…

प्रियंका गांधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कई धाराओं के उल्लंघन का आरोप

Posted by - October 5, 2021 0
सीतापुर। यूपी के सीतापुर में बीते 36 घंटों से हाउस अरेस्ट में मौजूद कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को पुलिस ने…
Roadways Coolie

महाकुंभ में रोडवेज बसों से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को फील गुड कराएगी रोडवेज कुली सेवा

Posted by - November 17, 2024 0
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रयागराज में 2025 में आयोजित होने जा रहे महाकुम्भ (Maha Kumbh) को भव्य और…