Chief Minister

दांव पर मुख्यमंत्री की कुर्सी? गहलोत की बढ़ी चिंता

540 0

जयपुर: राजस्थान की सत्ता संभाल रहे अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) के लिए राज्यसभा चुनाव (Rajya Sabha elections) कड़ी परीक्षा साबित हो रहा है। चुनाव में बीजेपी के समर्थन से निर्दलीय उम्मीदवार के मैदान में आने से राजस्थान में कांग्रेस के सामने तीसरे उम्मीदवार की जीत को लेकर मुश्किल खड़ी हो गई है। राजस्थान में राज्यसभा चुनाव के नतीजे से मुख्यमंत्री (Chief Minister) अशोक गहलोत का राजनीतिक भविष्य भी तय हो सकता है। राज्यसभा चुनाव ऐसे वक्त में हो रहे हैं, जहां एक तरफ पार्टी हाईकमान राजस्थान में तय करने पर विचार कर रहा है कि 2023 में विधासनभा चुनाव मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में लड़ा जाए या फिर सचिन पायलट को कमान सौंपी जाए।

शिक्षिका रजनी का हुआ अंतिम संस्कार, आतंकियों की बनी थी शिकार

अशोक गहलोत के सामने बड़ी चुनौती है, क्योंकि सिर्फ निर्दलीय व सहयोगी दल ही नहीं, बल्कि कांग्रेस पार्टी के कई विधायक भी सरकार से नाराज हैं। कांग्रेस को राजस्थान में तीसरी सीट जीतने के लिए 13 निर्दलीय विधायक, 2 बीटीपी और 2 सीपीएम के विधायकों के समर्थन की दरकार है। कांग्रेस के पास 108 खुद के विधायक हैं और एक सरकार में मंत्री राष्ट्रीय लोकदल के सुभाष गर्ग का औपचारिक समर्थन है।

महीने के पहले दिन महंगाई से राहत, इतने रुपए सस्ता हुआ LPG सिलेंडर

जाहिर है मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को निर्दलीयों और अपनी पार्टी के नाराज विधायकों को साधने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ सकती है। पार्टी के एक नेता का दावा है कि गहलोत के सामने ये चुन्नौती भी ठीक वैसी ही है जैसी पौने दो साल पहले सरकार बचाने की थी।

 

Related Post

AK Sharma

पूर्व की सरकारों में ऊर्जा क्षेत्र में दुर्व्यवस्था, मोदी–योगी सरकार में हुए क्रांतिकारी सुधार: एके शर्मा

Posted by - March 14, 2026 0
लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  ए के शर्मा (AK Sharma) ने सुल्तानपुर जनपद के कादीपुर स्थित मंगलम मैरिज हॉल…
CM Yogi

सीएम योगी ने बलरामपुर सड़क हादसे में लोगों की मृत्यु पर जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान

Posted by - April 8, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) बलरामपुर जिले में हुए सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुख प्रकट किया…
mamta banerjee

दीदी ने PM मोदी को कहा ‘झूठा’, यूपी से तिलकधारी गुंडे बुलाने का लगाया आरोप

Posted by - March 24, 2021 0
पश्चिम बंगाल। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी  (Mamata Banerjee) ने बुधवार को विष्णुपुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान…
JP NADDA

असम : नड्डा बोले- यह चुनाव असम की संस्कृति की रक्षा, सुरक्षा और समृद्धि का चुनाव

Posted by - March 22, 2021 0
डिब्रूगढ़। असम विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी आक्रामक मूड में है। सत्ता पर काबिज होने के लिए बीजेपी…