Ravindra Choubey

छत्तीसगढ़ बंदः उदयपुर की घटना को रविंद्र चौबे ने बताया घृणित

546 0

रायपुर: नूपुर शर्मा का समर्थन करने पर उदयपुर में दर्जी कन्हैयालाल की हत्या से पूरे देश में हंगामा मचा हुआ है। इस मामले में आज छत्तीसगढ़ में विश्व हिंदू परिषद और अन्य हिंदू संगठनों ने बंद का आह्वान किया। इसी को लेकर मंत्री रविंद्र चौबे (Ravindra Choubey) ने कहा है कि भाजपा का बंद असफल रहा साथ ही हम इसकी निंदा करते हैं। यह भी कहा उदयपुर की घटना ना केवल विभत्स थी, बल्कि घृणित भी थी।

उन्होंने कहा, पूरे देश में इस घटना की निंदा हो रही है। छत्तीसगढ़ बंद को लेकर मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा है कि, छत्तीसगढ़ में बंद का आयोजन कहीं-कहीं आंशिक रूप से सफल है और कहीं-कहीं असफल है। उन्होंने यह भी कहा, उदयपुर की घटना ना केवल विभत्स थी, बल्कि घृणित भी थी।

12 जिलों के पुलिस कप्तानों के साथ 21 IPS अफसरों का तबादला

आगे उन्होंने कहा, इसमें मूल बात यह है कि कल सुप्रीम कोर्ट ने घटना के संबंध में स्ट्रक्चर पारित किया है। जिसमें स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि इस घटना के लिए नूपुर शर्मा का बयान जिम्मेदार है। ये जानबूझकर किसी एजेंडे के तहत दिया गया बयान है या और कुछ भी ये जांच का विषय है। न्यायालय के इस टिप्पणी के बाद पूरे देश को समझ में आ रहा है कि देश के लिए ये विभाजनकारी घटना है। अब जनता को समझना है कि इतनी बड़ी घटना का आखिर जिम्मेदार कौन है।

भारत में घुस आया था 3 साल का पाकिस्तानी बच्चा, बीएसएफ ने…

Related Post

लद्दाख के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे सेना प्रमुख नरवणे, सीमा पर सुरक्षा का लेंगे जायजा

Posted by - October 1, 2021 0
नई दिल्ली। सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे लद्दाख सेक्टर के दो दिवसीय दौरे पर हैं। वहां वो सर्दियों से लद्दाख सीमा…
CM Dhami

38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए उच्चाधिकार समिति का किया जाए गठन: सीएम धामी

Posted by - July 6, 2023 0
देहारादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने अगले वर्ष 2024 में 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन को भव्यता और गरिमा के साथ…
Maha Kumbh

महाकुम्भ के दौरान संगम की रेत पर पहली बार सूचना के अधिकारों के प्रति किया जाएगा जागरूक

Posted by - December 23, 2024 0
महाकुम्भनगर : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जो अभियान छेड़ रखा है उससे पूरे प्रदेश में…
Gorakhpur Nagar Nigam

सीएम योगी का विजन: देश में मॉडल बना गोरखपुर नगर निगम

Posted by - April 7, 2026 0
गोरखपुर। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी), डेटा एनालिटिक्स, डिजिटल ट्विन टेक्नोलॉजी और फ्लड मॉडलिंग जैसी आधुनिक तकनीकों के…