तीन लड़कियों की जलकर मौत

चंडीगढ़ : पीजी में लगी आग से तीन लड़कियों की जलकर मौत, दो ने छलांग लगाई

868 0

चंडीगढ़। चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित एक पीजी में शनिवार दोपहर करीब तीन बजे भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में जलकर तीन लड़कियों की मौत हो गई। दो लड़कियों ने छलांग लगा अपनी जान बचाई है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों लड़कियों की मौत जलने और दम घुटने से बताई जा रही है। दो मृतक लड़कियां पंजाब की हैं तो वहीं एक हरियाणा के हिसार जिले की रहने वाली है। ये सभी लड़कियां चंडीगढ़ में रहकर पढ़ाई कर रही थीं।

आग लगने की सूचना पर तुरंत सेक्टर 17 और 32 से फायर बिग्रेड की पांच गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची

आग लगने की सूचना पर तुरंत सेक्टर 17 और 32 से फायर बिग्रेड की पांच गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। पुलिस भी पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। आग सेक्टर 32 के एक पीजी की पहली मंजिल में लगी है। बताया जा रहा है कि लैपटॉप चार्जिंग के दौरान शार्ट सर्किट से आग लगी है। हालांकि अभी भी जांच जारी है। तीनों लड़कियों को सेक्टर- 32 अस्पताल ले जाया गया था । जहां इन्हें मृत घोषित कर दिया गया। तीनों की उम्र 20 से 21 साल बताई जा रही है।

शहर में हुए दर्दनाक हादसे में तीनों मृतक लड़कियों की पहचान हो गई

शहर में हुए दर्दनाक हादसे में तीनों मृतक लड़कियों की पहचान हो गई है। पंजाब के कपूरथला निवासी रिया, दूसरी लड़की भी पंजाब के कोटकपूरा की रहनेवाली पाक्षी और तीसरी की पहचान हरियाणा के हिसार निवासी मुस्कान के तौर पर हुई है। इनके अलावा फेमिना और जसमीन घायल हैं। मृतकों में पाक्षी एसडी कॉलेज में बीबीए की छात्रा थी। रिया एक संस्थान में फ्रेंच भाषा का कोर्स कर रही थी। तीनों की मौत जलने और दम घुटने से हुई है।

Related Post

CM Dhami

मुख्यमंत्री ने किया ‘भागीरथ मोबाइल ऐप’ लॉन्च, जल संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा

Posted by - March 28, 2025 0
देहरादून। उत्तराखंड में जल संरक्षण को लेकर एक सराहनीय पहल की गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने…
CM Dhami released the book "New Political History of Uttarakhand State"

AI कितना भी उन्नत हो जाए, किताबों का कोई विकल्प नहीं: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Posted by - November 22, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने आज मुख्यमंत्री आवास में वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रतिष्ठित लेखक जय सिंह रावत द्वारा…
Political parties

गैंग नहीं, सियासी पार्टियां

Posted by - November 26, 2020 0
नवीन कुमार केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि कांग्रेस और जम्मू-कश्मीर की स्थानीय राजनीतिक पार्टियों पर तीखा हमला…

सीजेआई एनवी रमण ने एक साथ दिलाई 9 जजों को शपथ, देश के इतिहास ऐसा पहली बार

Posted by - August 31, 2021 0
सुप्रीम कोर्ट में हाल ही में नियुक्त नौ नए न्यायाधीशों को सीजेआई एनवी रमण मंगलवार को शपथ दिलाई।यह पहला मौका…