तीन लड़कियों की जलकर मौत

चंडीगढ़ : पीजी में लगी आग से तीन लड़कियों की जलकर मौत, दो ने छलांग लगाई

886 0

चंडीगढ़। चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित एक पीजी में शनिवार दोपहर करीब तीन बजे भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में जलकर तीन लड़कियों की मौत हो गई। दो लड़कियों ने छलांग लगा अपनी जान बचाई है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों लड़कियों की मौत जलने और दम घुटने से बताई जा रही है। दो मृतक लड़कियां पंजाब की हैं तो वहीं एक हरियाणा के हिसार जिले की रहने वाली है। ये सभी लड़कियां चंडीगढ़ में रहकर पढ़ाई कर रही थीं।

आग लगने की सूचना पर तुरंत सेक्टर 17 और 32 से फायर बिग्रेड की पांच गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची

आग लगने की सूचना पर तुरंत सेक्टर 17 और 32 से फायर बिग्रेड की पांच गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। पुलिस भी पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। आग सेक्टर 32 के एक पीजी की पहली मंजिल में लगी है। बताया जा रहा है कि लैपटॉप चार्जिंग के दौरान शार्ट सर्किट से आग लगी है। हालांकि अभी भी जांच जारी है। तीनों लड़कियों को सेक्टर- 32 अस्पताल ले जाया गया था । जहां इन्हें मृत घोषित कर दिया गया। तीनों की उम्र 20 से 21 साल बताई जा रही है।

शहर में हुए दर्दनाक हादसे में तीनों मृतक लड़कियों की पहचान हो गई

शहर में हुए दर्दनाक हादसे में तीनों मृतक लड़कियों की पहचान हो गई है। पंजाब के कपूरथला निवासी रिया, दूसरी लड़की भी पंजाब के कोटकपूरा की रहनेवाली पाक्षी और तीसरी की पहचान हरियाणा के हिसार निवासी मुस्कान के तौर पर हुई है। इनके अलावा फेमिना और जसमीन घायल हैं। मृतकों में पाक्षी एसडी कॉलेज में बीबीए की छात्रा थी। रिया एक संस्थान में फ्रेंच भाषा का कोर्स कर रही थी। तीनों की मौत जलने और दम घुटने से हुई है।

Related Post

CM Yogi

उत्तर प्रदेश को मिलेगी बड़ी सौगात, ऐतिहासिक हो प्रधानमंत्री का कार्यक्रमः मुख्यमंत्री

Posted by - February 22, 2026 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi ) शनिवार दोपहर मेरठ पहुंचे। उन्होंने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रमों की…
Ashutosh Tandon

वर्तमान में लखनऊ विकास के नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है : आशुतोष टंडन

Posted by - December 24, 2021 0
लखनऊ शहर में 857 पार्काे में सिविल एवं उद्यान संबंधी कार्याे का शिलान्यास पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. अटल…
Testing

टेस्टिंग और टीकाकरण में यूपी अव्‍वल, दी जा चुकी 31 करोड़ टीके की डोज

Posted by - April 24, 2022 0
लखनऊ: सर्वाधिक आबादी वाले यूपी (UP) में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ (CM Yogi Adityanath)के कुशल प्रबंधन का परिणाम है कि दूसरे…