Central government

केंद्र सरकार के कर्मचारियों को महंगाई से मिलेगी राहत

672 0

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Central government) के कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर है, केंद्र बुधवार को महंगाई भत्ते (Dearness allowance) या डीए (DA) में 3 फीसदी की बढ़ोतरी करने के लिए तैयार है। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी, 2022 से लागू हो सकती है। अगर इसे मंजूरी मिलती है तो कर्मचारियों की मार्च की सैलरी के साथ नया डीए अकाउंट में क्रेडिट कर दिया जाएगा। महंगाई भत्ते सरकारी कर्मचारियों के डीए में हुए इजाफे के साथ जनवरी-फरवरी का एरियर भी दिया जाएगा। महंगाई भत्ते में कुल 3 फीसदी का इजाफा होना है।

कोविड -19 महामारी के कारण डेढ़ साल से डीए में संशोधन रुका हुआ था। जुलाई, 2021 में केंद्र ने लंबे समय तक रुकने के बाद केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता और महंगाई राहत को 17 प्रतिशत से बढ़ाकर 28 प्रतिशत कर दिया।

यह भी पढ़ें : बड़ी खबर: 24 जिलों में UP बोर्ड की 12वीं की अंग्रेजी की परीक्षा रद्द

अक्टूबर, 2021 में इसे फिर से बढ़ाया गया, जब महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। नवीनतम वृद्धि के साथ, केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए डीए बढ़कर 31 प्रतिशत हो गया, जो जुलाई, 2021 से प्रभावी है।

यह भी पढ़ें : पीएम मोदी का ममता पर निशाना, बंद करें राजनीतिक विरोधियों को डराना

Related Post

Project Nanda-Sunanda

34 बेटियों की बाधित शिक्षा जिला प्रशासन के प्रोजेक्ट नंदा-सुनंदा से पुनर्जीवित

Posted by - February 13, 2026 0
देहरादून: कलेक्ट्रेट परिसर में प्रोजेक्ट ‘‘नंदा-सुनंदा’’ (Project Nanda-Sunanda) के 13वां संस्करण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी सविन बसंल…
pm modi

पीएम मोदी ने विश्व की दूसरी सबसे बड़ी प्रतिमा को देश को किया समर्पित

Posted by - February 5, 2022 0
तेलंगाना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज शनिवार को बसंत पंचमी के मौके पर हैदराबाद पहुंचे। यहां पर उन्होंने…