CM Bhajan Lal

भजनलाल शर्मा ने अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी पर अर्पित की पुष्पांजलि

238 0

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal ) ने मुख्यमंत्री निवास पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) की 100वीं जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की।

शर्मा (CM Bhajan Lal ) ने कहा कि भारत रत्न वाजपेयी भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष थे। वे राजनीति में मर्यादा, धैर्य और सौम्यता के प्रतीक थे। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का अद्वितीय स्रोत है।

उन्होंने (CM Bhajan Lal ) कहा की  वाजपेयी द्वारा प्रारम्भ किए गए स्वर्णिम चतुर्भुज सड़क परियोजना, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना और सर्वशिक्षा अभियान जैसे जन-कल्याणकारी निर्णयों ने देश को नई दिशा दी।

उनके नेतृत्व में मई 1998 में पोकरण में किए गए परीक्षण से भारत परमाणु शक्ति सम्पन्न राष्ट्र बना। मुख्यमंत्री ने कहा कि पारदर्शी और जबावदेह कार्यों के लिए प्रतिबद्धता प्रकट करने के लिए आज पूरा देश उनको नमन करते हुए सुशासन दिवस मना रहा है।

Related Post

shankaracharya nischalananda

उपेक्षा से बेहद नाराज शंकराचार्य, मोदी-शाह को दिया 5 दिन का कड़ा अल्टीमेटम

Posted by - March 13, 2021 0
हरिद्वार। महाशिवरात्रि के पर्व पर पहला शाही स्नान करके अखाड़ों ने हरिद्वार कुंभ की शुरुआत कर दी है। महाशिवरात्रि पर…

युवा हल्ला बोल ने बढ़ाया अपना कुनबा, अब जिला स्तर पर बनेगी इकाई, युवाओं के मुद्दों पर जोर

Posted by - August 15, 2021 0
देश आज 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, इस मौके पर युवा हल्ला बोल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुपम ने वीडियो…
PM Modi

प्रधानमंत्री मंगलवार को जाएंगे शिमला, ‘गरीब कल्याण सम्मेलन’ में भाग लेंगे

Posted by - May 30, 2022 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi)  31 मई को शिमला, हिमाचल प्रदेश का दौरा करेंगे। लगभग 11 बजे, प्रधानमंत्री…