CBI team go to Mumbai to investigate in Sushant Singh case

सुशांत सिंह मामले में CBI की टीम मुंबई जाकर करेंगी जांच

1806 0

नई दिल्ली: सुशांत सिंह राजपूत मामले में सीबीआई ने पहले ही एसआईटी का गठन कर दिया था। अब इसे लेकर सीबीआई मुख्यालय में बैठक हो रही है और रणनीति पर चर्चा की जा रही है। बैठक में सीबीआई के कानूनी अधिकारी भी शामिल हैं।

सुशांत मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सीएम नीतीश कुमार ने कही यह बात

इसके बाद सीबीआई द्वारा गठित एसआईटी की टीम मुंबई जाएगी। मुंबई पहुंचने के बाद यह टीम क्राइम सीन को रीक्रिएट करेगी और रिया चक्रवर्ती और उसके परिवार के लोगों से पूछताछ करेगी। क्राइम सीन पर एसआईटी की टीम के साथ फॉरेंसिक की टीम भी जाएगी।

सुप्रीम कोर्ट ने सुशांत केस में अपने फैसले में कहा कि एक प्रतिभाशाली अभिनेता की मौत का सच सब जानना चाहते हैं। जब सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड किया था तब मुंबई पुलिस ने एडीआर दर्ज की थी। पोस्टमार्टम के बाद भी मुंबई पुलिस ने संज्ञेय अपराध नहीं मानकर इस मामले में एफआईआर नहीं दर्ज की।

राष्ट्रीय महिला आयोग ने महेश भट्ट के साथ, किन लोगो पर लगाया यौन उत्पीड़न का मामला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, ”पटना में दर्ज किया गया एफआईआर बिल्कुल सही है, और इस केस के मद्देनजर हम अपनी विशेष शक्ति के तहत जांच सीबीआई को सौंप रहे हैं। अब इस मामले से जुड़े हर पहलू की जांच सीबीआई ही देखेगी।”

Related Post

Param Bir Singh, Anil Deshmukh

महाराष्ट्र में ‘लेटर बम’ से हडकंप : परमबीर का CM को लेटर, गृह मंत्री पर 100 करोड़ वसूली के आरोप

Posted by - March 21, 2021 0
मुंबई । मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह (Parambir Singh) ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को चिट्ठी लिखकर अनिल देशमुख…
CM Bhajan Lal

राइजिंग राजस्थान समिट से प्रदेश की वैश्विक स्तर पर बढ़ेगी साखः मुख्यमंत्री भजनलाल

Posted by - November 4, 2024 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal) ने कहा कि राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इस्वेस्टमेंट समिट से प्रदेश की वैश्विक स्तर…
जेमिमा रॉड्रिग्स

जेमिमा रॉड्रिग्स ने न्यूजीलैंड में बच्चियों को सिखाया बॉलीवुड डांस, वीडियो वायरल

Posted by - February 29, 2020 0
नई दिल्ली। मेलबर्न में खेली जा रही आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2020 में जहां भारतीय महिला टीम बेहतर प्रदर्शन…