ANIL DESHMUKH

भ्रष्टाचार मामला : CBI ने देशमुख के निजी सहायकों से पूछताछ की

781 0

मुंबई । केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह(Parambir Singh)  द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों के संबंध में महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख (Anil Deshmukh) के निजी सहायकों से रविवार को पूछताछ की।

अधिकारियों ने बताया कि देशमुख (Anil Deshmukh) के निजी सचिव सजीव पलांडे और निजी सहायक कुंदन शिन्दे को बंबई उच्च न्यायालय के आदेश पर शुरू की गई प्रारंभिक जांच के तहत पूछताछ के लिए सीबीआई टीम के समक्ष पेश होने को कहा गया था।

उन्होंने बताया कि सीबीआई के अधिकारी सांताक्रूज उपनगर स्थित रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के अतिथि गृह में दोनों से पूछताछ कर रहे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि सिंह ने पत्र लिखकर आरोप लगाया था कि जब देशमुख ने निलंबित पुलिसकर्मी सचिन वाजे से मुंबई के बार एवं रेस्तराओं से 100 करोड़ रुपये प्रति माह वसूलने को कहा था, तो उस समय पलांडे भी वहां मौजूद थे।

वाजे उद्योगपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के आवास के निकट एक वाहन में विस्फोटक सामग्री मिलने के मामले में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की जांच का सामना कर रहा है। कहा जाता है कि उसने अपने बयान में कहा था कि इस तरह की एक अन्य बातचीत के दौरान कुंदन भी वहां मौजूद थे।

सीबीआई ने उच्च न्यायालय के आदेश पर देशमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की प्रारंभिक जांच मंगलवार को शुरू कर दी थी। इसके लिए अधिकारियों का एक दल दिल्ली से मुंबई भेजा गया है। सीबीआई वाजे, सिंह और मुंबई पुलिस के अन्य अधिकारियों से पहले की पूछताछ कर चुकी है।

Related Post

CM Dhami

सीएम धामी ने ‘लखपति दीदी मेला’ में किया प्रतिभाग

Posted by - November 4, 2022 0
देहारादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को सर्वे ऑफ इण्डिया ग्राउण्ड, हाथीबड़कला में आयोजित “लखपति दीदी मेला“…

राफेल सौदे में भ्रष्टाचार का आरोप, दसॉल्ट ने भारतीय बिचौलिये को दिए करोड़ों रुपये

Posted by - April 5, 2021 0
पेरिस / नई दिल्ली । भारत और फ्रांस के बीच हुए राफेल लड़ाकू विमान सौदे में एक बार फिर भ्रष्टाचार…
सुशांत सिंह राजपूत Sushant Singh Case

सुशांत की फॉरेंसिक रिपोर्ट का पुलिस को है इंतजार, जल्द कई और लोगों से करेगी पूछताछ

Posted by - June 21, 2020 0
मुंबई। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड ने बॉलीवुड की सच्चाई को सामने लाकर खड़ा कर दिया है। नेपोटिज्म पर…

हंगामे के बीच पास हुआ आवश्यक रक्षा सेवा विधेयक, आयुध कर्मचारी अब नहीं कर पाएंगे हड़ताल

Posted by - August 4, 2021 0
विपक्ष के हंगामे और विरोध के बीच सरकार ने संसद के मानसून सत्र में मंगलवार को लोकसभा से दो अहम…