सुशांत सिंह राजपूत Sushant Singh Case

सुशांत सिंह राजपूत की मौत की सीबीआई जांच संबंधी याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज

1061 0

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपने के निर्देश देने संबंधी याचिका गुरुवार को खारिज कर दी है।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पुलिस को अपना काम करने दीजिए

सुप्रीम कोर्ट  के मुख्य न्यायाधीश शरद अरविंद बोबडे की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय खंडपीठ ने अलका प्रिया की जनहित याचिका यह कहते हुए खारिज कर दी कि पुलिस को अपना काम करने दीजिए। याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत ने जनहित में अनेक काम किये थे। उन्होंने बच्चों को अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा भी भेजा था।

भारत में कोरोना के पांच लाख से अधिक सक्रिय मामले, मृतकों का आंकड़ा 34 हजार के पार

न्यायमूर्ति बोबडे ने कहा कि इस बात से जनहित याचिका का कोई लेना देना नहीं है कि कोई व्यक्ति अच्छा था या खराब?

इस पर न्यायमूर्ति बोबडे ने कहा कि इस बात से जनहित याचिका का कोई लेना देना नहीं है कि कोई व्यक्ति अच्छा था या खराब? यह अधिकार क्षेत्र का मसला है। यदि याचिकाकर्ता के पास इस मामले में कुछ पुख्ता तथ्य रखने के लिए है। तो वह बॉम्बे उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटा सकती हैं।

सुशांत के पिता ने इस मामले में कैविएट दायर कर कहा है कि न्यायालय बगैर उनका पक्ष सुने कोई एकतरफा आदेश जारी न करें

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत की मित्र रिया चक्रवर्ती ने बिहार में दर्ज प्राथमिकी को मुंबई स्थानांतरित करने की मांग को लेकर शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाया है । जबकि सुशांत के पिता ने इस मामले में कैविएट दायर कर कहा है कि न्यायालय बगैर उनका पक्ष सुने कोई एकतरफा आदेश जारी न करें।

Related Post

CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी ने जन्मदिन पर टपकेश्वर महादेव मंदिर में की पूजा

Posted by - September 16, 2022 0
देहरादून। जन्मदिन के अवसर पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने पौराणिक मंदिर टपकेश्वर महादेव में पूजा-अर्चना…
CM Dhami

सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं

Posted by - March 8, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि मातृ शक्ति के सहयोग के बिना किसी भी समाज अथवा…
donal bisht

इस अभिनेत्री के सामने डायरेक्टर ने रख दी थी ये शर्त, जानें फिर क्या हुआ आगे?

Posted by - December 23, 2020 0
मुंबई। ‘दिल तो बच्चा है जी’, ‘रूप मर्द का नया स्वरूप’ और ‘लाल इश्क’ जैसे टीवी सीरियलों की अभिनेत्री डोनल…