CBI

TMC के पूर्व सांसद समेत 7 के खिलाफ CBI ने दर्ज किया मुकदमा

742 0
लखनऊ। CBI की एंटी करप्शन ब्रांच ने करोड़ों रुपये की धांधली के मामले में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व सांसद केडी सिंह (KD Singh) समेत सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। CBI की एंटी करप्शन ब्रांच ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
केडी सिंह  (KD Singh) की एलके केमिस्ट टाउनशिप इंडिया लिमिटेड, एल केमिस्ट होल्डिंग लिमिटेड के जरिए निवेशकों को प्लॉट, विला ,फ्लैट देने के नाम पर करोड़ों रुपये की रकम हड़प ली गई। वहीं इस मामले में कानपुर में 2019 में एक एफआईआर दर्ज कराई गई थी, जिसको सीबीआई ने आधार बनाया है।

CBI लखनऊ की एंटी करप्शन ब्रांच ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के पूर्व सांसद केडी सिंह (KD Singh) समेत सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्जकर जांच शुरू की है। मामले को लेकर कानपुर में 2019 में एक एफआईआर दर्ज कराई गई थी, जिसको सीबीआई ने आधार बनाया है।

TMC के पूर्व सांसद के खिलाफ सीबीआई जांच

सीबीआई की लखनऊ स्टेट एंटी करप्शन ब्रांच ने तृणमूल कांग्रेस के पूर्व सांसद केडी सिंह (KD Singh) समेत सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है और जांच शुरू की है। कानपुर नगर कोतवाली में 2019 में केडी सिंह (KD Singh) की दो कंपनियों के खिलाफ प्लॉट ,विला और फ्लैट देने के नाम पर निवेशकों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की गई थी, जिसका मुकदमा दर्ज किया गया था. इस मामले में 7 आरोपी थे। वहीं ED भी इस मामले में जांच कर रही है। 239 करोड रुपये की संपत्तियां अब तक जब्त की जा चुकी है, जिसमें हिमाचल, हरियाणा और पंजाब की भी संपत्तियां शामिल हैं।

सीबीआई के मुकदमे में कौन-कौन है शामिल

सीबीआई की एंटी करप्शन ब्रांच में दर्ज हुए मुकदमे में केडी सिंह (KD Singh) के अलावा उनकी कंपनी के निदेशक सत्येंद्र सिंह, सुचेता खेमका, जय श्री प्रकाश सिंह, बृजमोहन महाजन ,छत्रसाल सिंह, नरेंद्र सिंह राणावत, नंदकिशोर सिंह को आरोपी बनाया गया है।

इस मामले में सीबीआई से जांच कराने की सिफारिश की गई है। वहीं पूर्व सांसद केडी सिंह की कंपनियों ने 2010 में प्लॉट मकान देने और 18 फ़ीसदी ब्याज देने का लालच निवेशकों को दिया था और बाद में निवेशकों की रकम डूब गई।

Related Post

CM Yogi

मुख्यमंत्री योगी पहुंचे मथुरा, बांके बिहारी मंदिर में किया दर्शन पूजन

Posted by - November 19, 2023 0
मथुरा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर यहां हो रही तैयारियों की समीक्षा करने रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…
दिग्विजय का साध्वी प्रज्ञा पर निशाना

साध्वी प्रज्ञा पर दिग्विजय का निशाना, कहा- मसूद अजहर को श्राप दे देंगी तो सर्जिकल स्ट्राइक नहीं करनी

Posted by - April 28, 2019 0
भोपाल। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा पर निशाना साधा है। उन्होने ने कहा कि बीजेपी उम्मीदवार…

कांग्रेस के हरेन्द्र मलिक और पूर्व विधायक पंकज समेत कई नेता सपा में शामिल

Posted by - October 29, 2021 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अगले साल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी सियासी दल अपना कुनबा बढाने में…