राजधानी के थाना आशियाना व कैंट में एनडीपीएस एक्ट में दर्ज मुकदमे के फरार वांछित अभियुक्त अंतर्जनपदीय गांजा तस्कर को नगराम पुलिस द्वारा सोमवार शाम चार किलो 100 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है। इंस्पेक्टर नगराम के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक थाना नगराम मोहम्मद अशरफ ने बताया कि शाह मोहम्मदपुर अपैया निवासी विनीत कुमार जायसवाल गांजा का अंतर्जनपदीय तस्कर है। इसके विरुद्ध राज्य के विभिन्न जनपदों में मुकदमे पंजीकृत हैं। पूर्व में भी उसके पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद हो चुका है। वर्ष 2015 में इसे उन्नाव के सोहरामऊ थाने में 50 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया था। वर्ष 2016 में अभियुक्त विनीत जायसवाल व इसके गिरोह के सदस्यों को जनपद कौशांबी के थाना पूरामुफ्ती में 868 किलो गांजा के साथ व इसी वर्ष कौशांबी के ही थाना सैनी में 1432 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया था। सड़क हादसों में आधा दर्जन की हुई मौत वर्ष 2018 में नारकोटिक्स सेल लखनऊ द्वारा विनीत जायसवाल व इसके गैंग के सदस्यों को 40 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। वर्ष 2020 में राजधानी के थाना आशियाना व थाना कैंट में एनडीपीएस एक्ट के दर्ज मुकदमे में आरोपी विनीत जायसवाल फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस आयुक्त लखनऊ व पुलिस उपायुक्त दक्षिणी द्वारा विशेष निर्देश जारी किए गए थे। नगराम पुलिस द्वारा काफी दिनों से इसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे थे, सोमवार की शाम उप निरीक्षक राजेश कुमार यादव, उमाशंकर सिंह सिपाही राजीव पांडे अंबिकेश तिवारी व मोहम्मद याकूब द्वारा नगराम पेट्रोल पंप के पास नहर पुलिया से आगे विनीत जायसवाल को अवैध गांजे के साथ दबोच लिया गया। वजन करने पर गांजे का वजन चार किलो 100 ग्राम निकला। आरोपी युवक को पकड़ कर थाने लाया गया जहां पूछताछ करने पर आरोपी विनीत कुमार जायसवाल ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि वह मध्य प्रदेश, बिहार, आंध्र प्रदेश व नेपाल से अवैध गांजे की तस्करी कर आसपास के जिलों में सप्लाई करता है। अभियुक्त अवैध रूप से गांजे की तस्करी व बिक्री करने का अ•यस्त अपराधी है तथा नगराम थाने का प्रचलित हिस्ट्रीशीटर है इसके परिवार में भाई जितेंद्र कुमार जायसवाल व मां चंद्रावती जायसवाल अवैध गांजा तस्करी में संलिप्त रहती हैं। इसके द्वारा अवैध गांजा की तस्करी से अर्जित की गई दौलत से बनाई गई संपत्ति का पता लगाया जा रहा है।
NATIONAL
होली के दौरान राजधानी के विभिन्न इलाकों में हुए सड़क हादसों में आधा दर्जन लोगों की मौत हो गयी और दर्जनों लोग घायल हो गये। घायलों को सरकारी व निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है।गोसाईंगंज संवाददाता के मुताबिक सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में होली दिन दो अलग अलग जगहों पर हुई दुर्घटनाओं में रिटायर्ड टीचर समेत दो की मौत हो गई और युवती समेत तीन लोग घायल हो गए। UP कांग्रेस में शिव पाण़्डेय को मिली बड़ी जिम्मेदारी जानकारी के मुताबिक सोमवार को शहीद पथ से जीडी गोयनका मोड के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। जिसमें बाइक चला रहे युवक यक्ष मिश्रा (21) की मौके पर मौत हो गई।इंस्पेक्टर सुशान्त गोल्फ सिटी विजयेंद्र सिंह के मुताबिक मूल रूप से कन्नौज निवासी विपिन मिश्रा ग्वारी विकासखण्ड, गोमतीनगर में किराए पर अपने परिवार के साथ रहते है। उनका बेटा यक्ष मिश्रा उर्फ लकी पीजीआई की तरफ जा रहा था, तभी अंसल के पास मोड़ पर अचानक बाइक फिसल जाने के कारण अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। किसान आंदोलन के चलते नोएडा-दिल्ली के...
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नोएडा की एक महिला की ओर से दायर याचिका पर...
नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ram Nath Kovind) की आज एम्स में बाईपास सर्जरी सफल हुई...
ऩई दिल्ली। देश के विभिन्न हिस्से इस समय मौसम के अलग-अलग स्वरूपों का सामना कर रहे हैं।...
लखनऊ। पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर (Former IPS Amitabh Thakur) ने डीजीपी एचसी अवस्थी को पत्र लिखकर अपने...
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे (Principal Secretary Pradeep Dubey)...
ऩई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Congress Leader Rahul Gandhi) ने असम के लोगों के लिए एक...
नंदीग्राम। नंदीग्राम में आज अमित शाह ने शुभेंदु अधिकारी (Shubendu Adhikari) के पक्ष में रोड शो कर...
कानपुर । कानपुर महानगर के कार्डियोलॉजी अस्पताल (Fire in Cardiology Hospital) में एक बार फिर से आग...
