Mahapanchayat in Purola

पुरोला में महापंचायत की तो दर्ज होगा मुकदमा, धारा 144 लगाने की तैयारी

400 0

उत्तरकाशी। पुराेला में बीती 28 मई को नाबालिग किशोरी को भगा ले जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इसको लेकर देवभूमि का माहौल गरमाता जा रहा है। इसको लेकर जहां भाजपा अल्पसंख्यक के अलग-अलग विभागों के प्रमुखों ने मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) से मुलाकात कर उन्हें पत्र देकर अपनी चिंता से अवगत कराया वहीं मुख्यमंत्री ने इसको लेकर जिला प्रशासन और पुलिस को सख्त निर्देश दिए हैं। इस बाबत पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अगर महापंचायत (Mahapanchayat) की गई तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा। धारा 144 लगाने की भी पूरी तैयारी कर ली गई है।

राज्य बनने से लेकर मौजूदा 23 साल के इतिहास में यह पहला मौका है जब सांप्रदायिकता की आग की तपिश उत्तरकाशी का पुरोला महसूस कर रहा है। ऐसे में राज्य को जहां अमन और शांति की फिजाओं में नफरत के जहर घुलने का डर सता रहा है तो वहीं राज्य सरकार भी मौजूदा सूरत हाल से चिंतित नजर आ रही है, लिहाजा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  भी इसमें कोई ढील देने के मूड में नहीं है। उन्होंने असामाजिक तत्वों और विवादित लोगों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दे दिए हैं। भाजपा अल्पसंख्यक के अलग-अलग विभागों के प्रमुखों ने मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात कर अपनी चिंता से अवगत कराया है।

पुरोला : महापंचायत की तो दर्ज होगा मुकदमा, धारा 144 लगाने की तैयारी..

गौरतलब है कि ग्रामीणों की चेतावनी के बाद धरना-प्रदर्शन और लोगों के आक्रोश देखते हुए पुरोला मुख्य बाजार से मुस्लिम समुदाय के 12 दुकानदार रातों रात अपनी दुकानें छोड़कर भाग चुके हैं। आगामी 15 जून को महापंचायत (Mahapanchayat) का ऐलान करने के बाद इसकी अगुवाई को लेकर जहां प्रधान संगठन पुरोला बैकफुट पर आ गया है वहीं अब ब्लॉक प्रधान संगठन के अध्यक्ष अंकित रावत ने आज मंगलवार को एसडीएम को दिए ज्ञापन में कहा कि प्रधान संगठन महापंचायत (Mahapanchayat) को लेकर किसी प्रकार की अगुवाई नहीं करेगा।

मुख्यमंत्री धामी से मिले जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रमणि

प्रधान संगठन पुरोला के 15 जून को महापंचायत (Mahapanchayat) की अगुवाई के ऐलान करने के बाद से प्रदेश में माहौल गरमा गया था, लेकिन अब जिला प्रशासन ने महापंचायत करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। एसपी अर्पण यदुवंशी ने कहा कि अगर आवश्यकता पड़ी तो धारा 144 लागू की जायेगी। इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। ब्लॉक प्रधान संगठन के अध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्रीय हित में वह जनता के साथ हैं। साथ ही महापंचायत में अगर कोई कानून का उल्लंघन होता है तो उसमें उनकी कोई जिम्मेदारी नहीं रहेगी। प्रधान संगठन का अभद्रता करने वालों से भी कोई नाता नहीं रहेगा। कानून का उल्लंघन करने वाले की स्वयं की जिम्मेदारी होगी।

महापंचायत की तो मुकदमा दर्ज होगा : एसपी

विश्व हिन्दू परिषद ने पुरोला में महापंचायत (Mahapanchayat) की सूचना ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन को दी है। जिला मुख्यालय में भी विश्व हिन्दू परिषद के नेताओं के आने की संभावना है। इसको लेकर पुलिस और प्रशासन ने कमर कस ली है। एसपी अर्पण यदुवंशी ने कहा कि महापंचायत को लेकर किसी भी संगठन को अनुमति नहीं दी जायेगी। यदि आवश्यकता हुई तो धारा 144 लागू की जाएगी।

Related Post

CM Yogi

सीएम ने कसा तंजः हम 5 जी में आ गए, कांग्रेस 2 जी में घोटाला करती थी

Posted by - November 4, 2022 0
कांगड़ा/बिलासपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य़नाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश की 3 विधानसभा (ज्वाली, ज्वालामुखी व…
तीन अरब डॉलर का रक्षा करार

भारत-अमेरिका के बीच तीन अरब डॉलर का रक्षा करार, आतंक पर पाक को खरी-खरी

Posted by - February 25, 2020 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच मंगलवार को हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता हुई।…
AK Sharma

देशवासियों व प्रदेशवासियों की आकांक्षाओं और सभी संकल्पना को सिद्ध करने वाला है बजट: एके शर्मा

Posted by - July 27, 2024 0
सिद्धार्थनगर। जिले के भाजपा कार्यालय पर आयोजित केंद्रीय बजट 2024-25 (Union Budget) ) संगोष्ठी एवं मतदाता सम्मान समारोह में प्रदेश…
PM Modi

पीएम मोदी के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, जय श्री राम के उद्घोष से गूंज उठा गाजियाबाद

Posted by - April 6, 2024 0
गाजियाबाद। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर ​सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) गाजियाबाद पहुंचे हैं,…