नाबालिग किशोरी को बहला फुसला कर भगा ले जाने पर मुकदमा दर्ज

नाबालिग किशोरी को बहला फुसला कर भगा ले जाने पर मुकदमा दर्ज

759 0

लखनऊ  नगराम क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान ने थाने पर तहरीर दी है कि उसकी 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को पड़ोस का ही युवक बहला फुसला कर कहीं भगा ले गया। इंस्पेक्टर नगराम के अनुसार पीड़ित किसान की तहरीर पर आरोपी युवक के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गयी है ।

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर के लावापोरा में आतंकी हमला, CRPF के तीन जवान घायल, एक शहीद

थाना नगराम क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान ने बताया कि 23/3/21 की शाम वह खाना खा कर रोजाना की तरह परिवार सहित सो गये थे। 24/3/21 सुबह करीब पांच बजे उठे तो उनकी 17 वर्षीय नाबालिग लड़की घर में नहीं मिली। परिजनों के साथ काफी खोजबीन की गयी तो पता चला कि गांव के ही चंद्रराम का लड़का ऋषि उनकी लड़की को बहला फुसला कर कहीं भगा ले गया है। इंस्पेक्टर थाना नगराम मोहम्मद अशरफ ने बताया कि पीड़ित किसान के द्वारा दी गयी तहरीर पर आरोपी ऋषि के विरूद्ध लड़की भगा ले जाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस लड़की और आरोपी की तलाश में जुटी है।

 

Related Post

special military police bill

तो अब यूपी-ओडिशा-प.बंगाल के बाद बिहार में स्पेशल पुलिस विधेयक बना रार की नई वजह

Posted by - March 25, 2021 0
ऩई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, ओडिशा और उत्तर प्रदेश के बाद बिहार सरकार स्पेशल सशस्त्र पुलिस विधेयक (Special Military Police Bill)…
CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री साय ने किया स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का शुभारंभ

Posted by - January 6, 2025 0
रायपुर। नववर्ष में जांजगीर-चांपा जिला मुख्यालय अब उन बड़े शहरों में शामिल हो गया है, जहां खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों…
Ethanol

डेनमार्क ने कृषि अपशिष्ट से एथनॉल और मेथनॉल बनाने की तकनीक की है ईजाद

Posted by - February 2, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में हर एक सेक्टर में आमूलचूल परिवर्तन देखने को मिल रहा है।…