Corona cases

संक्रमित का शव लेकर घूमते रहे परिजन और 11 घंटे घर में भी रखा

777 0

कानपुर । जिले के चकेरी गांधीग्राम में रविवार को कोरोना संक्रमित की मौत (carelessness in corona cases in kanpur) के बाद 11 घंटे तक शव उसके घर पर ही रखा रहा। सूचना के बाद भी स्वास्थ्य विभाग की टीम नहीं पहुंची। परिजनों ने साढ़े पांच हजार रुपये में निजी एंबुलेंस बुलवाई। तब सिद्धनाथ घाट पर कोरोना प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार किया गया।

गांधीग्राम निवासी युवक (36) गाजियाबाद में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। परिजनों के अनुसार चार अप्रैल को वह घर आया था। तेज बुखार आने पर छह अप्रैल को प्राइवेट लैब से जांच कराई। रविवार सुबह रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सुबह नौ बजे उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे।

यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर आए और मौत की सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी। सुबह से लेकर शाम तक स्वास्थ्य विभाग की टीम नहीं पहुंची। परिजन के अंदर शव रखकर खुद बाहर बैठे रहे। पार्षद पति मनोज यादव ने बताया कि रात करीब आठ बजे प्राइवेट एंबुलेंस बुलवाकर शव ले जाया गया।

Related Post

Governor

राज्यपाल की अध्यक्षता में इलाहाबाद संग्रहालय समिति की बैठक सम्पन्न

Posted by - July 15, 2022 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल (Governor) एवं अध्यक्ष इलाहाबाद संग्रहालय समिति आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में आज यहां राजभवन स्थित…
AK Sharma

प्रदेश की सभी नगरीय निकायों को वैश्विक मानक के अनुरूप बनाए जा रहे स्मार्ट: एके शर्मा

Posted by - March 19, 2025 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने शहरी विकास को लेकर मंत्रियों को…
CM Dhami, Manohar Lal Khattar

मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय विद्युतमंत्री मनोहर लाल से की भेंट

Posted by - June 27, 2024 0
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने नई दिल्ली में केंद्रीय विद्युतमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal…