Dr. Roshan Jackab

कोविड अस्पतालों में बेड की स्थिति का होगा सत्यापन, ऑनलाइन मिलेगी जानकारी

616 0
लखनऊ। लखनऊ स्थित कोविड अस्पतालों में खाली और भरे बेड की स्थिति की जानकारी ऑनलाइन (Information will be found online) उपलब्ध होगी। प्रभारी अधिकारी कोविड-19 डॉ. रोशन जैकब ने इस संबंध में डीएसओ पोर्टल पर अस्पतालों में बेड की डिटेल्स अपडेट करने का निर्देश दिया है।

राजधानी में कोरोना वायरस के बढ़ते मामले और अस्पतालों में बेड की कमी से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई गंभीर मरीजों को समय से बेड उपलब्ध न होने पर उनकी मौत हो रही है। ऐसे में लखनऊ की प्रभारी अधिकारी कोविड-19 डॉ. रोशन जैकब ने गुरुवार को देर शाम बैठक कर अस्पतालों को आगाह किया कि वो डीएसओ पोर्टल पर रोजाना खाली और भरे बेड की डिटेल्स अपडेट करेंगे।

इस आधार पर अस्पतालों में बेड्स का ऑनलाइन सत्यापन किया जाएगा। इससे लोगों को ऑनलाइन बेड की उपलब्धता का पता लग जाएगा। सत्यापन में बेड की संख्या गलत पाए जाने पर संबंधित अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई होगी।

हॉस्पिटल से एलोकेशन के लिए बने प्रोटोकॉल

प्रभारी अधिकारी कोविड-19 ने कहा कि हॉस्पिटल एलोकेशन व्यवस्था की समीक्षा कर एक निश्चित प्रोटोकॉल बनाया जाना चाहिए। कोविड संक्रमित मरीजों को भर्ती कराने के लिए डॉक्टर के साथ प्रत्येक अस्पताल में एक-एक अधिकारी की भी तैनाती की जानी चाहिए। उन्होंने सभी अस्पतालों से नियंत्रण कक्ष के नंबर की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

ऑक्सीजन फिलिंग स्टेशनों पर तैनात होंगे स्टैटिक मजिस्ट्रेट

डॉ. रोशन जैकब ने सभी ऑक्सीजन फिलिंग सेंटर पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात करने के निर्देश दिए हैं। राजधानी में 78 ऑक्सीजन फिलिंग स्टेशन हैं, जहां बड़ी संख्या में सिलेंडर रिफिल कराने के लिए लोग पहुंच रहे हैं। डॉ. रोशन जैकब ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन को निर्देशित किया है कि सभी ऑक्सीजन फिलिंग स्टेशनों पर मजिस्ट्रेट के साथ-साथ पुलिस कर्मियों की भी ड्यूटी दिन और रात के अनुक्रम में लगाई जाए।

Related Post

AK Sharma

बाल्यकाल से ही देशभक्ति का जज्बा होना अच्छी बात: एके शर्मा

Posted by - August 14, 2022 0
लखनऊ। आजादी के बाद यह सबसे बड़ी राष्ट्रप्रेम की लहर है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर पूरा देश तिरंगामय हो…
SP MLA

बुलडोजर की नहीं पड़ी जरूरत, सपा विधायक के छूते ही गिरा इंजीनियरिंग कॉलेज

Posted by - June 24, 2022 0
प्रतापगढ़: यूपी में उत्पात मचाने वालो पर बुलडोजर से उनका घर गिराया जाता है लेकिन प्रतापगढ़ में रानीगंज विधानसभा से…
CM Yogi in Janta Darshan

जनता की समस्याओं पर संवेदनशीलता से दें ध्यान, कराएं संतुष्टिपरक समाधान: सीएम योगी

Posted by - March 13, 2023 0
गोरखपुर। गोरखनाथ मंदिर में सोमवार सुबह आयोजित जनता दर्शन में आए लोगों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने आश्वस्त…
Noida International Airport.

जेवर एयरपोर्ट निरीक्षण पर सीएम योगी: यूपी की विकास उड़ान को मिल रही नई रफ़्तार

Posted by - October 25, 2025 0
गौतमबुद्धनगर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport) , जेवर का स्थलीय…
R.N. Ravi took holy bath in Sangam

तमिलनाडु के राज्यपाल ने संगम में किया पुण्य स्नान, बोले- महाकुम्भ पूरे देश को एकता के सूत्र में पिरोता है

Posted by - February 22, 2025 0
महाकुम्भ नगर: महाकुम्भ (Maha Kumbh) के पावन अवसर पर तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि (R.N. Ravi ) ने शनिवार को…