कैप्टन अमरिंदर सिंह का बड़ा बयान, अपमान नहीं सहेंगे, कांग्रेस में नहीं रहेंगे

564 0

नई दिल्ली। पंजाब कांग्रेस में जारी सियासी घमासान खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बड़ा बयान दिया है और अपनी ही पार्टी को झटका दिया है। उन्होंने साफ कर दिया है कि अब वह कांग्रेस पार्टी में नहीं रहेंगे। उन्होंने ये भी साफ कर दिया है कि वो बीजेपी में नहीं जा रहे हैं।

अब पार्टी में नहीं रहेंगे- अमरिंदर सिंह

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि वह अपमान नहीं सहेंगे और पार्टी में नहीं रहेंगे, क्योंकि जैसा बर्ताव उनके साथ किया गया है वह ठीक नहीं है। एक प्राइवेट टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में अमरिंदर सिंह ने कहा, जिस तरह से विधायक दल की बैठक बुलाकर ऐन मौके पर मुझे जानकारी दी गई, मैंने तभी साफ कर दिया था कि मैं पद छोड़ रहा हूं। अगर किसी को मेरे ऊपर विश्वास नहीं है तो मेरे रहने का क्या फायदा है।

बीजेपी में नहीं जाएंगे कैप्टन अमरिंदर

कांग्रेस छोड़ने को लेकर स्थिति साफ करने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने यह भी कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी में भी नहीं जाएंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बुधवार को मुलाकात के बाद अमरिंदर सिंह के बीजेपी में जाने की अटकलें लगाई जाने लगी थी।

ट्विटर अकाउंट से कांग्रेस शब्द हटाया

इसके साथ ही कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट से कांग्रेस शब्द हटा दिया है। उन्होंने अपने ट्विटर पर आर्मी वेटरन और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री लिखा है।

नवजोत सिंह सिद्धू पर साधा निशाना

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एक बार फिर नवजोत सिंह सिद्धू पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सिद्धू टीम प्लेयर नहीं हैं। इसलिए वो पार्टी का भी नेतृत्व नहीं कर सकते। वो कॉमेडी शो में सिर्फ हंसी ठिठोली कर सकते हैं और पब्लिक भी उनको उसी तरह ले रही है। कांग्रेस प्रमुख का पद बहुत अहम पद है, लेकिन सिद्धू में गंभीरता नहीं है।

Related Post

Ayodhya

रामोत्सव 2024: जल्द ही 6 भव्य प्रवेश द्वार करेंगे अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत

Posted by - January 15, 2024 0
अयोध्या। अयोध्या (Ayodhya) के त्रेतायुगीन वैभव को पुनर्स्थापित करने का प्रयास कर रही योगी सरकार (Yogi Government) 140 करोड़ रुपए…
AK Sharma

विगत दो वर्षों में उप्र के इतिहास में सबसे ज्यादा विद्युत आपूर्ति की गयी: एके शर्मा

Posted by - December 29, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि प्रधानमंत्री के आर्शीवाद से मुख्यमंत्री…