कांस्य पदक हासिल करने उतरेंगी सिंधु, हॉकी पर भी होगी नजर

1151 0

भारत के लिए टोक्यो ओलंपिक में नौवां दिन बहुत खास नहीं पर ठीक ठाक रहा। बैडमिंटन में पीवी सिंधु को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। वहीं, बॉक्सिंग में पूजा रानी और अमित पंघाल ने निराश किया। उधर, भारतीय तीरंदाज अतनु दास का टोक्यो ओलंपिक का सफर समाप्त हो गया। हालांकि, हॉकी में भारतीय महिला टीम ने 41 वर्षों में पहली बार क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।

जिनपिंग मास्टर प्लानर, बना सकते हैं बेवकूफ, मोदी संग 18 बैठकें की पर कोई रिकॉर्ड नहीं- BJP सांसद

कमलप्रीत कौर ने डिस्कश थ्रो के फाइनल में प्रवेश किया। अब 10वें दिन यानी रविवार को कुछ अहम मुकाबले होने हैं। इसमें खासतौर पर बैडमिंटन में पीवी सिंधु कांस्य पदक के लिए खेलेंगी। वहीं, हॉकी में भारतीय पुरुष हॉकी का सामना ब्रिटेन से होगा। ऐसे में आइए जानते हैं 10वें दिन का भारत का शेड्यूल और पूरा कार्यक्रम।

ATM से पैसा निकालना हुआ महंगा, 4 से अधिक ट्रांजेक्शन पर ICICI बैंक काटेगा 150 रुपए

गोल्फ  -अनिर्बान लाहिड़ी, पुरुषों का व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले, सुबह 4:11 बजे से
और उदयन माने, पुरुषों का व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले, सुबह 5:55 बजे से
बैडमिंटन-महिला एकल कांस्य पदक मुकाबला पीवी सिंधु बनाम ही बिंग जियाओ (चीन), शाम पांच बजे
मुक्केबाजी-पुरुष 91 किग्रा से अधिक भार वर्ग, सतीश कुमार बनाम बखोदिर जलोलोव (उजबेकिस्तान), सुबह 9:36 बजे
हॉकी-पुरुष क्वार्टर फाइनल: भारत बनाम ब्रिटेन शाम 05:30 बजे
घुड़सवारी-क्रॉस कंट्री, व्यक्तिगत स्पर्धा, फवाद मिर्जा, सुबह 05:18 बजे

Related Post

सरकार का दावा- इकोनॉमी पर असर नहीं डालेगी तीसरी लहर, स्वामी बोले- अगर हुआ तो इस्तीफा देंगे?

Posted by - July 30, 2021 0
भारत  के मुख्य आर्थिक सलहकर केवी सुबरमण्यम  के फिक्की के समारोह में दिए गए बयान पर भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी…
Andrew Symonds

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एंड्रयू की क्वींसलैंड में कार दुर्घटना से हुई मौत

Posted by - May 15, 2022 0
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट (australian cricket) के दिग्गज एंड्रयू साइमंड्स (Andrew Symonds) की क्वींसलैंड में एक कार दुर्घटना (Car Accident)…