Babbar Sher

अजब- गजब : तो अब आप बब्बर शेर के साथ मना सकते हैं जन्मदिन

1325 0
कानपुर। कानपुर प्राणी उद्यान  (Kanpur Zoological Park) ने एक नई योजना की शुरुआत की है, इसके तहत आप भी अपना जन्मदिन यहां के किसी जानवर के साथ मना सकते हैं। रविवार को इसकी शुरुआत की गई, जिसके तहत पहले दिन बब्बर शेर अजय का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। अजय के जन्मदिन का साक्षी चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति का परिवार रहा।

अब तक आपने कई हस्तियों का जन्मदिन तो बड़े धूमधाम से मनाते हुए देखा होगा, लेकिन आज आपको हम दिखा रहे हैं शेरों के शेर यानी बब्बर शेर जिसका नाम अजय है। उसका कानपुर के प्राणी उद्यान में बड़े ही धूमधाम से जन्मदिन मनाया गया। 13 साल के हो चुके अजय का बकायदा केक काट कर म्यूजिक और डांस के साथ बर्थडे सेलिब्रेट किया गया।

प्राणी उद्यान में शुरू हुई नई पहल

कानपुर के प्राणी उद्यान (Kanpur Zoological Park) में आज से वन्य जीवों के साथ लोगों के जुड़ाव को बढ़ावा देने के लिए जानवरों के जन्मदिन मनाने की पहल का आगाज किया गया। इसी क्रम में रविवार को बब्बर शेर जिसका नाम अजय रखा गया है। उसका जन्मदिन बड़े ही उल्लास के साथ सेलिब्रेट किया गया। वन्य जीवों को बचाने और मानव जीवन में इनकी महत्वता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए बर्थडे सेलिब्रेशन की पहल को शुरू किया गया।

13 बसंत को अजय ने किया पूरा किया

प्राणी उद्यान की पहल के तहत सबसे पहला बर्थडे 2016 में कानपुर के प्राणी उद्यान (Kanpur Zoological Park) में लाया गया बब्बर शेर अजय के जन्मदिन से नई परिपाटी का आगाज किया गया। बाकायदा केक काट कर प्राणी उद्यान प्रशासन और दर्शकों ने 13 साल के हो चुके बब्बर शेर अजय को जन्मदिन की बधाइयां दी।

इस दौरान पहले जश्न में चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति के परिजन अजय के जन्मदिन के यादगार लमहे के साक्षी बने। साथ ही लुत्फ उठाते हुए लोगों को वन्य जीवों के साथ प्रेम करने का संदेश दिया। अपील करते हुए लोगों से प्राणी उद्यान की पहल में अधिक संख्या में जुड़कर वन्य जीवों के प्रति संवेदनशील बनने का संदेश दिया।

कानपुर प्राणी उद्यान (Kanpur Zoological Park) के डिप्टी डायरेक्टर अरविंद कुमार यादव ने बताया कि प्राणी उद्यान में अब एक नई शुरुआत की गई है, जिसके तहत कोई भी व्यक्ति अपना जन्मदिन यहां के जीवों के साथ मना सकता है। इस योजना के तहत जन्मदिन मनाने वाले को उस जानवर का एक दिन या एक सप्ताह के भोजन का खर्च देना होगा।

Related Post

Baba Vishwanath

श्रावण मास के चतुर्थ और अंतिम सोमवार को काशी पुराधिपति बाबा विश्वनाथ का होगा भव्य रुद्राक्ष श्रृंगार

Posted by - August 3, 2025 0
वाराणसी : श्रावण मास के चतुर्थ और अंतिम सोमवार को श्री काशी विश्वनाथ धाम (Baba Vishwanath) में काशी पुराधिपति बाबा…
UP Police SI

उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों के लिए लिखित परीक्षा 14 और 15 मार्च को

Posted by - March 12, 2026 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड उप निरीक्षक नागरिक पुलिस (UP Police SI Exam) एवं समकक्ष पदों पर भर्ती…
CM Yogi

सशस्त्र बल मात्र रक्षा ढांचा नहीं, यह राष्ट्र की सुरक्षा की एक मजबूत नींव भी: सीएम

Posted by - September 3, 2024 0
लखनऊ : सशस्त्र बल केवल एक रक्षा ढांचा मात्र नहीं है, बल्कि यह हमारी राष्ट्र की सुरक्षा की एक मजबूत नींव…
aajeevika mission

राष्‍ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाओं को दिया जा रहा निशुल्‍क प्रशिक्षण

Posted by - May 27, 2022 0
लखनऊ। आत्‍मनिर्भर यूपी (Aatmnirbhar UP) के संकल्प को पूरा करते हुए प्रदेश सरकार अपनी योजनाओं से शहरी एवं ग्रामीण महिलाओं…