cm yogi,CM Yogi Adityanath,Team UP

विकास के लिए बनेगा मॉडल डिस्ट्रिक्ट प्लान, फील्ड में जाएंगे कैबिनेट मंत्री: सीएम योगी

607 0

लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के समग्र विकास के लिए सरकार ने एक नायाब खाका खींचा है जिसके तहत हर जिले के लिए एक ‘मॉडल डिस्ट्रिक्ट प्लान’ (Model district plan) तैयार किया जाएगा। यह मॉडल डिस्ट्रिक्ट प्लान ऐसे ही नहीं बनेगा बल्कि इसके लिए मंथन होगा और हर जिले की समस्याओं का बकायदा अध्ययन किया जाएगा। इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने दिन गुरुवार को एक उच्च स्तरीय बैठक (High level meeting) में आवश्यक एवं विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए।

इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत मुख्यमंत्री ने कैबिनेट मंत्रियों को फील्ड में जाने के निर्देश दिए हैं। निर्देशों के तहत आप सभी कैबिनेट मंत्री अब फील्ड में जाएंगे। कैबिनेट मंत्रियों की अध्यक्षता में 18 मंडलों के लिए 18 टीमें गठित कर 18 सप्ताह के लिए कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है। यह टीमें हर मंडल में 72 घंटे का प्रवास करेंगी। अलग-अलग जनपदों का भ्रमण करेंगी। लोगों से मिलेंगी। व्यवस्था की पड़ताल करेंगी, संभावनाओं की परख करेंगी।

तत्पश्चात मंत्रियों की इन टीमों की अलग अलग रिपोर्ट 75 जिलों के नोडल अधिकारी को दी जायेंगी जिनके आधार पर हर जिले के लिए अलग-अलग मॉडल डिस्ट्रिक्ट प्लान बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने नोडल अधिकारियों से अपेक्षा की है कि वह डिस्ट्रिक्ट प्लान बनाने के बाद 15 दिन के अंदर क्रियान्वयन की योजना प्रस्तुत करेंगे। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार इस योजना को अमलीजामा पहनाने का काम शुरू कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: भतीजे से नाराज हुए चाचा शिवपाल, अखिलेश को दे दी बड़ी चुनौती

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर जिले की अपनी अपनी समस्या है जिसके लिए यह जरूरी है कि उन समस्याओं का निराकरण स्थानीय आधार पर बनाए गए प्लान के तहत हो।इससे प्रदेश के समग्र विकास की नई इबारत लिखी जा सकेगी।

यह भी पढ़ें: मजार-ए-शरीफ में मस्जिद में बड़ा धमाका, कई लोगों की गई जान!

Related Post

International Bird Festival

200 प्रजाति के पक्षियों का महाकुम्भ देखिए, फोटो खींचिए, 21 लाख तक के पुरस्कार देगी योगी सरकार

Posted by - February 7, 2025 0
महाकुम्भ नगर: महाकुम्भ (Maha Kumbh) इस बार न केवल आध्यात्मिक आस्था का प्रतीक होगा, बल्कि यह प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण…
CM Yogi

सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की दी शुभकामनाएं

Posted by - January 25, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गणतंत्र दिवस (Republic Day) पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं…