Jaiveer Singh

कैबिनेट मंत्री पर्यटन एवं संस्कृति जयवीर सिंह ने संभाला कार्यभार

546 0

लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कैबिनेट मंत्री पर्यटन एवं संस्कृति जयवीर सिंह (Jaiveer Singh) ने कल गोमतीनगर स्थित पर्यटन निदेशालय पहुंचकर अपने विभाग का कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस अवसर पर प्रमुख सचिव पर्यटन \मुकेश मेश्राम समेत एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद थे। कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त पर्यटन मंत्री (Tourism minister) ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विभागीय विभिन्न योजनाओं को व्यावहारिक रूप देकर क्रियान्वित किये जाने के निर्देश दिये।

उन्होंने कहा कि उप्र पर्यटन की दृष्टि से अत्यन्त महत्वपूर्ण है। देश विदेश से भारी संख्या में प्रतिवर्ष पर्यटक उप्र के ऐतिहासिक धार्मिक महत्व के स्थलों को देखने आते हैं। इन पर्यटकों को पर्यटक फ्रेन्डली वातावरण उपलब्ध कराये जाने के लिए कारगर रणनीति तैयार की जाए। उन्होंने उत्तर प्रदेश को पर्यटन की दृष्टि से देश का सर्वाधिक लोकप्रिय पर्यटन हब बनाने पर जोर दिया।

यह भी पढ़ें : पेट्रोल-डीजल के दाम में 9वें दिन उछाल, मायावती हुई नाराज

सिंह ने यह भी कहा कि राज्य सरकार के प्राथमिकता के अनुरूप अगले 100 दिन के लिए कार्ययोजना बनाकर उसको धरातल पर उतारने के लिए तेजी से कार्यवाही की जाये। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पर्यटकों को उप्र की ओर आकर्षित करने के लिए योजनायें बनाई जाए। इसके साथ ही अयोध्या एवं वाराणसी के बदले हुए परिवेश का व्यापक प्रचार प्रसार सुनिश्चित कराया जाए। प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति मुकेश मेश्राम ने मंत्री जी को पर्यटन विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में अवगत कराया।

यह भी पढ़ें : IPL 2022: लखनऊ और चेन्नई का ब्रेबोर्न स्टेडियम में आज होगा महामुकाबला

Related Post

एकेटीयू का ऑनलाइन टीचिंग-लर्निंग वीडियो

एकेटीयू में आयोजित विषम सेमेस्टर परीक्षा सामूहिक नक़ल के प्रकरण का पर्दाफाश

Posted by - February 25, 2020 0
लखनऊ। डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के द्वारा परीक्षा प्रणाली के डिजिटाईजेशन के माध्यम से हाल ही में आयोजित विषम…
AK Sharma

आज अर्थव्यवस्था और प्रगति की चाबी बन चुकी है ऊर्जा : एके शर्मा

Posted by - March 4, 2025 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को ऊर्जा विभाग के परिव्ययों को चुकाने के लिए आवश्यक धनराशि की पूर्ति हेतु…
SC ईडी को फटकारा

SC ईडी को फटकारा, कहा आप शिवकुमार मामले में चिदंबरम की दलील कॉपी-पेस्ट की

Posted by - November 15, 2019 0
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक कांग्रेस के पूर्व मंत्री डीके शिवकुमार को नोटिस जारी की है। ये नोटिस उन्हें…