CAA का अनोखा विरोध

CAA का अनोखा विरोध : मनाल खान ने गायत्री मंत्र, गुरबाणी, बाइबिल और पढ़ा फातिहा

1133 0

चंडीगढ़। देश के अलग-अलग हिस्सों में CAA और NRC के विरोध की कई तस्वीरें सामने आ रही हैं। इसी बीच गई लोग अनोखे अंदाज में विरोध कर रहे हैं। दिल्ली का शाहीन बाग जहां एक ओर सुर्खियों में हैं, तो यहीं से लगभग 250 किलोमीटर दूर चंडीगढ़ से भी बेहद खास तस्वीरें सामने आई हैं।

मनाल खान नाम की लड़की ने CAA और NRC के विरोध का अनोखा तरीका अपनाया

शुक्रवार को चंडीगढ़ में CAA और NRC के खिलाफ लोगों ने प्रदर्शन किया है। इस दौरान मनाल खान नाम की लड़की ने विरोध का अनोखा तरीका अपनाया है। मनाल खान ने NRC और CAA के खिलाफ प्रदर्शन में हिजाब पहनकर पहले गायत्री मंत्र पढ़ा। इसके बाद गुरबाणी, बाइबिल और फातिहा भी पढ़कर सुनाया।

होबार्ट इंटरनेशनल : सानिया मिर्जा ने मां बनने के बाद जीता पहला खिताब 

मनाल कहती हैं कि कोई भी धर्म लड़ना नहीं, बल्कि जुड़ना सिखाता है

मनाल कहती हैं कि कोई भी धर्म लड़ना नहीं, बल्कि जुड़ना सिखाता है। मनाल ने CAA विरोध के बीच धार्मिक एकता की बेहतरीन मिसाल पेश की। लोकतंत्र में संविधानिक तरीके से सबको अपनी राय रखने का हक है। छोटी बच्ची की ऊंची सोच की प्रदर्शन में शामिल लोगों ने सराहना की। मनाल खान छठी कक्षा में पढ़ती हैं।

सिख धर्म के मूल मंत्र, ईसाई धर्म की बाइबिल और मुस्लिम धर्म का फातिहा पढ़ा और सभी धर्मों का आदर करने की गुजारिश की

शुक्रवार को बुड़ैल में जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोग CAA और NRC के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद कर रहे थे। इतने में हिजाब पहनकर मनाल खान माइक पर आई और हाथ जोड़कर गायत्री मंत्र का उच्चारण किया। इसके बाद सिख धर्म के मूल मंत्र, ईसाई धर्म की बाइबिल और मुस्लिम धर्म का फातिहा पढ़ा और सभी धर्मों का आदर करने की गुजारिश की।

मनाल खान ने बताया कि मैं भले ही हिजाब पहनती हूं, लेकिन मुझे मेरे माता-पिता ने सभी धर्मों का सम्मान करना सिखाया है। मैं यही चाहती हूं कि सभी धर्म के मानने वाले एक दूसरे का आदर करें। मनाल खान ने बताया कि मेरी मां जाहिरा खान शिक्षिका हैं। उन्होंने मुझे इतिहास और नैतिक मूल्यों के बारे में बताया। मेरी मां ने मुझे यह मंत्र सिखाए और पिता फिरोज खान ने इन मंत्रों का मतलब बताया।

जानें कौन हैं मनाल खान?

मनाल बुड़ैल की ही रहने वाली हैं। सेक्टर 45 के अजीत कर्म सिंह इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में पढ़ती हैं। पिता प्राइवेट जॉब करते हैं। इनके नाना जेड पी खान चंडीगढ़ में पुलिस इंस्पेक्टर रह चुके हैं।

Related Post

UP panchayat Chunav

यूपीः इलेक्शन के बीच इन्फेक्शन! बाराबंकी में पीठासीन अधिकारी बीमार, देर से शुरू हो पाया मतदान

Posted by - April 26, 2021 0
ळखनऊ। उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव (up panchayat election) के तीसरे चरण का मतदान चल रहा है। इस बीच…
Bangladeshi Rohingya Case

ATS को मिले सबूत, UP में बांग्लादेशियों की कराई जा रही घुसपैठ

Posted by - March 14, 2021 0
लखनऊ। अलीगढ़, उन्नाव, बलरामपुर, मेरठ, कानपुर नगर, सहारनपुर समेत कई जिलों में घुसपैठियों (Bangladeshis) के पहचान बदलकर रहने की जानकारियां…
Neha Sharma planted a sapling

प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग से युक्त वातावरण में बदलाव के लिए पौधे जरूर लगाएं : निदेशक नेहा शर्मा

Posted by - June 5, 2023 0
लखनऊ।  विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) के अवसर पर निदेशक नगरीय निकाय ने निदेशालय परिसर में आम और कटहल…
CM Vishnu Dev Sai

अमित शाह की बैठक से पहले सीएम ने की पुलिस विभाग की समीक्षा, नक्सल ऑपरेशन की ली जानकारी

Posted by - August 21, 2024 0
रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ आगमन से पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) बुधवार को पुलिस…