Akhilesh Yadav

चुनाव में वोटों के बुलडोजर से होगा भाजपा का सफाया: अखिलेश

673 0

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि बुलडोजर चलाने में माहिर उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार का सफाया जनता आगामी विधानसभा चुनाव में वोटों का बुलडोजर चला कर करेगी।

बुंदेलखंड में विधानसभा चुनाव के लिये प्रचार अभियान की शुरूआत करते हुये अखिलेश ने बुधवार को यहां राजकीय इंटर कॉलेज मैदान पर आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होने कहा कि प्रदेश में किसान,मजदूर व्यापारी और नौजवान सभी बदहाल है। नौजवानों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है, महंगाई और बेरोजगारी से जनता त्रस्त है और नौजवान बेकार घूम रहा है। किसानों को फसलों की कीमत और खाद पानी नहीं मिल रहा है। अन्ना मवेशियों से किसानो की फसल को बचाने के लिए सरकार ने कुछ नहीं किया। रात दिन किसान जाग कर अन्ना मवेशियों से फसलों रक्षा कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड के किसानों को छला गया है। सरकार ने बुंदेलखंड को कुछ भी नहीं दिया है जबकि मौजूदा सरकार में बुंदेलखंड क्षेत्र से सभी विधायक भाजपा के हैं। भाजपा सरकार के वायदे और जुमले सभी झूठे साबित हुए हैं। कोरोना काल में लॉकडाउन के चलते प्रवासी मजदूरों को वापस लौटने का तत्काल इंतजाम न होने से अनेकों मजदूर हताहत हुए और उन्हें पुलिस की लाठी डंडों का सामना करना पड़ा। सरकार ने उनकी कोई मदद नहीं की। अगर मदद की तो केवल समाजवादी पार्टी ने जिसने सभी मृतक आश्रित परिवारों को एक लाख रूपये दिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिनके परिवार नहीं होते वह किसी परिवार का दुख दर्द नहीं समझते हैं। केवल पीड़ित परिवारों की वही मदद करते हैं जिन के परिवार होते हैं।

उन्होंने कहा कि दमदार सरकार चलाने वाले झूठ बोलने वाले हैं। उनकी झूठी बातें ही दमदार है। बीएड बेरोजगार, शिक्षामित्रों ,किसानों व नौजवानों से किए गए सभी वायदे बेकार साबित हुए हैं। न ही किसानों की आमदनी दूनी हुई और न ही करोड़ों लोगों को नौकरी देने के सपने पूरे हुए।

अखिलेश ने भीड़ से सवाल किया कि योगी सरकार चाहिए या प्रदेश में योग्य सरकार। मुख्यमंत्री योगी लैपटॉप व स्मार्टफोन भी चलाना नहीं जानते हैं और अब स्मार्ट फोन व टेबलेट आदि बांटने जा रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि साढे चार वर्ष तक योगी सरकार अब तक क्या करती हुई और चुनाव आते ही स्मार्टफोन वह टेबलेट बांटने की याद आई है जबकि प्रदेश के अधिकांश नौजवानों के पास सपा शासन काल काल के लैपटॉप हाथों में है।

उन्होंने कहा कि टीईटी का पेपर लीक होना शर्म की बात है यह सरकार बेरोजगार नौजवानों को नौकरी नहीं देना चाहती है जिससे प्रदेश में बार बार पेपर लीक सरकार स्वयं करा रही है।

सपा अध्यक्ष ने कहा “ हमारी सरकार ने पिछली सरकारों में शुरू किए गए कार्यों को गति दी थी जबकि मौजूदा भाजपा सरकार हमारी सरकार द्वारा शुरू की गई विकास योजनाओं को रोके हुए है। योजनाओं , सड़कों ,शहरों व संस्थाओं का नाम बदलने में माहिर भाजपा सरकार नाम बदलने में विश्व रिकॉर्ड बनाने जा रही है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की डबल इंजन सरकार फेल हो गई है। बिजली के बिल महंगे हो गए हैं और विद्युत उत्पादन ठप है, महंगाई चरम सीमा पर है। नौजवान किसान मजदूर व्यापारियों के लिए कुछ भी नहीं किया गया है और लोग न्याय से वंचित है जबकि सपा शासनकाल में सिंचाई ,स्वास्थ्य ,शिक्षा मुफ्त थी और बड़े पैमाने पर विकास कार्य हुए थे।

उन्होंने कहा कि समस्याओं के समाधान और खुशहाली के लिये अब भाजपा का सफाया होना तय है और आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक पराजय का सामना करना होगा।

Related Post

बंगाल में खाली पड़ी सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान, ममता बनर्जी भी लड़ेंगी चुनाव

Posted by - September 4, 2021 0
कोरोना की दूसरी लहर के कमजोर होते ही पश्चिम बंगाल की तीन एवं उड़ीसा की एक विधानसभा सीट पर उपचुनाव…
Maha Kumbh

महाकुंभ में संलग्न स्वच्छताकर्मियों और नाविकों को मिलेगा स्वच्छता मित्र सुरक्षा बीमा का लाभ

Posted by - November 23, 2024 0
प्रयागराज। महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) को सीएम योगी (CM Yogi) के विजन के मुताबिक स्वच्छ और स्वस्थ महाकुम्भ बनाने का…
AK Sharma

नगर आयुक्त के स्तर पर आज 59 शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ: ए0के0 शर्मा

Posted by - July 6, 2022 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) द्वारा ‘सम्भव’ व्यवस्था के तहत नगरीय निकाय…
Rowing

रोइंग खिलाड़ियों को प्रतिभा प्रदर्शन का मंच देने को रामगढ़ताल बेकरार

Posted by - May 26, 2023 0
गोरखपुर। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (Khelo India University Games)  में रोइंग (नौकायन) प्रतियोगिता की मेजबानी के साथ गोरखपुर भी गर्व…