संयुक्त किसान मोर्चा का ऐलान, दशहरा को फूकेंगा पीएम मोदी और शाह का पुतला

597 0

लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी हिंसा के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा ने 15 अक्टूबर को पुतला फूंकने का ऐलान किया है। किसान नेता राकेश टिकैत का कहना है कि हिंसा का विरोध जताते हुए वह दशहरे के दिन पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का पुतला जलाएंगे। राकेश टिकैत ने ऐलान किया है कि 26 अक्टूबर को संयुक्त किसान मोर्चा बैठक कर पूरे देश में कलश यात्राएं निकालेगा। इसके साथ ही 18 अक्टूबर को किसान संगठन 6 घंटे ट्रेन रोकेंगे।

18 अक्टूबर को रेल रोको का आह्वान

संयुक्त किसान मोर्चा नेता योगेंद्र यादव ने 18 अक्टूबर को रेल रोको का आह्वान किया है। संयुक्त किसान मोर्चा के नेता योगेंद्र यादव का कहना है कि मंत्री अजय टेनी को गिरफ्तार किया जाना चाहिए, तभी मामले की निष्पक्ष जांच हो सकती है। उनका आरोप है कि हिंसा की साजिश को उन्होंने ही शुरू किया था। संयुक्त किसान मोर्चा का कहना है कि 15 अक्टूबर को पीएम और गृहमंत्री का पुतला दहन के साथ ही 18 अक्टूबर को वह देशभर में रेल रोकेंगे।

वहीं योगी सरकार पर आरोप लगाते हुए संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा कि सरकार पावरफुल लोगों को बचाने में जुटी हुई है। इसके साथ ही उन्होंने लखीमपुर खीरी हिंसा को पूर्व नियोजित करार दिया।

किसानों के खिलाफ सरकार का हिंसक रूप

किसान नेता दर्शन पाल ने कहा कि किसानों को गाड़ी से कुचलकर दोषियों ने डर का माहौल बनाने की कोशिश की थी। लेकिन किसान नहीं डरेंगे। वहीं किसान नेता जोगिंदर सिंह उग्राहन ने कहा कि प्रदर्शनकारी किसानों के खिलाफ सरकार द्वारा हिंसक रूप अपनाया गया है। साथ ही उन्होंने साफ किया कि वह हिंसा का रास्ता नहीं अपनाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने मंत्री अजय मिश्रा और उनके बेटे आशीष की गिरफ्तारी की मांग की। ये बातें किसान नेताओं ने दिल्ली प्रेस क्लब में मीटिंग के दौरान कहीं।

Related Post

CM Yogi

सबसे अधिक आयुष्मान भारत का गोल्डन कार्ड देने वाला राज्य है उत्तर प्रदेशः मुख्यमंत्री

Posted by - March 4, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि इच्छाशक्ति हो तो परिणाम दिए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि…
CM Yogi

सिंगापुर में सीएम योगी ने जीआईसी के साथ की दीर्घकालिक निवेश पर विस्तृत चर्चा

Posted by - February 23, 2026 0
सिंगापुर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश को वैश्विक निवेश गंतव्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)…
CM Yogi

सीएम योगी के फर्जी हस्ताक्षर से महिला को बनाया पदाधिकारी, पीड़िता ने मुख्यमंत्री से की शिकायत

Posted by - December 3, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री (CM Yogi) के फर्जी हस्ताक्षर से बुलंदशहर की एक महिला को नारी शक्ति विशेष पदाधिकारी बनाने का मामला…
AK Sharma

सिद्धार्थनगर में चल रहे विकास कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण करें: एके शर्मा

Posted by - September 5, 2024 0
सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) गुरुवार को सिद्धार्थनगर जनपद पहुंचकर जनप्रतिनिधियों और…