Budget session of Parliament

संसद का बजट सत्र : पीएम मोदी सर्वदलीय बैठक की 30 जनवरी को करेंगे अध्यक्षता

1241 0

नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र (Budget session of Parliament) के मद्देनजर शनिवार 30 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक होगी, जिसमें सरकार सत्र संबंधी कामकाज से सभी दलों को अवगत कराएगी। संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने बताया कि यह बैठक डिजिटल माध्यम से होगी। इस सिलसिले में सभी दलों के सदन के नेताओं को सूचना दे दी गई है।

शाहरुख खान का हैरतअंगेज स्टंट Video देख दातों तले दबा लेंगे उंगलियां

संसद सत्र की शुरुआत से पहले सर्वदलीय बैठक आहूत किए जाने की परम्परा रही है। हालांकि इस बार सत्र की शुरुआत के एक दिन बाद यह बैठक हो रही है। सत्र 29 जनवरी से आरंभ हो रहा है। जोशी ने बताया कि सर्वदलीय बैठक 30 जनवरी को होगी, जिसमें सरकार विधायी कामकाज की रूपरेखा पेश करेगी और विपक्ष के सुझावों को भी सुनेगी।

संसद के बजट सत्र (Budget session of Parliament)  की शुरुआत हो गई है। सत्र के दौरान राज्यसभा की कार्यवाही सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक होगी जबकि लोकसभा की कार्यवाही शाम चार से रात आठ बजे तक होगी। सत्र पहले चरण में 29 जनवरी 2021 से 15 फरवरी 2021 तक और दूसरे चरण में 8 मार्च 2021 से 8 अप्रैल 2021 तक चलेगा।

Related Post

CM Dhami

सीएम धामी ने हरिद्वार में आयोजित “देवभूमि रजत उत्सव 2025’’ में किया प्रतिभाग

Posted by - October 31, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने हरिद्वार में आयोजित देवभूमि रजत उत्सव 2025 कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस…
Victory of democracy in the valley

घाटी में लोकतंत्र की जीत, गुपकार संगठन के लिए परेशानी का सबब

Posted by - December 24, 2020 0
जम्मू-कश्मीर में हुए जिला विकास परिषद के चुनाव नतीजों को राज्य में होने वाले विधानसभा चुनावों का लिटमस टेस्ट माना…
मध्य प्रदेश में सत्तारूढ़ दल कांग्रेस

मध्य प्रदेश में सत्तारूढ़ दल कांग्रेस के लगभग 90 विधायक भोपाल लौटे

Posted by - March 15, 2020 0
भोपाल। मध्य प्रदेश में सत्तारूढ़ दल कांग्रेस के लगभग 90 विधायक रविवार को विशेष विमान से जयपुर से राजधानी भोपाल…